यूट्यूब की दुनिया का जाना-माना नाम भुवन बाम (youtube star bhuvan bam) अपने हुनर से हर घर में पहुच चुके हैं. भुवन बाम का बीबी का वाइन्स (bhuvan bam BB ki vines) सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूब चैनल है. कॉमेडियन दिल्ली के रहने वाले हैं और एक इंडियन कॉमेडियन (comedian bhuvan bam) होने के साथ ही सिंगर भी हैं.
उनके कई गाने हैं जो रिलीज किए जा चुके हैं और बहुत ही फेमस भी हुए हैं. भुवन बाम का सफ़र (bhuvan bam-safar) उनके सुपरहिट सॉंग्स में से एक है और काफी फेमस हुआ है. इसे लोगों ने बहुत प्यार दिया है.
भुवन बाम का नाम काफी फेमस हो चुका है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भुवन बाम कौन हैं ? भुवन बाम का यूट्यूब चैनल कौनसा है ? भुवन बाम क्या करते हैं ? भुवन बाम की आयु कितनी है ? भुवन बाम की बायोग्राफी ? यदि नहीं तो चलिए हम बताते हैं आपको भुवन बाम के बारे में विस्तार से :
कौन हैं भुवन बाम ? who is bhuvan bam ?
भुवन बाम का जन्म 22 जनवरी 1994 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था. भुवन बाम की आयु 27 साल है. भुवन की शुरूआती पढ़ाई ग्रीन फील्ड्स स्कूल, दिल्ली से ही हुई है. जबकि उनका ग्रेजुएशन शहीद भगत सिंह कॉलेज से हुआ है. वे एक कॉमेडियन हैं और अपने कॉमेडी वीडियोज (bhuvan bam comedy videos) से लोगों का दिल जीत रहे हैं.
कॉमेडियन और एक्ट्रेस होने के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं सुगंधा मिश्रा
भुवन बाम के यूट्यूब चैनल का नाम ‘बीबी की वाइन्स’ (BB ki vines) है. इस चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं. बीबी के नाम से मशहूर भुवन अपने अलग कॉमेडी सेन्स के लिए काफी फेमस हैं .
भुवन बाम का करियर : bhuvan bam career
भुवन बाम के करियर की शुरुआत एक म्यूजिशियन (bhuvan bam musician) के रूप में हुई थी. उन्होंने सबसे पहले एक रेस्टोरेंट में काम किया था. यहाँ से उन्होंने खुद के गाने लिखना भी शुरू कर दिया था. भुवन ने अपने लिए कई गाने खुद ही लिखे और गाये भी हैं.
जिसके बाद भुवन बाम के वीडियोज (videos of bhuvan bam) की शुरुआत हुई एक ऐसे वीडियो से जिसमे वे एक न्यूज रिपोर्टर के किरदार में नजर आए. इस वीडियो को काफी फनी तरीके से बनाया गया था. इस वीडियो मे कश्मीर बाढ़ के कारण पीड़ित एक महिला से जिसका बेटा शांत हो गया था उससे एक असंवेदनशील सवाल पूछते दिखाई दिए.
इस वीडियो से उन्हें पहचान तो नहीं मिली लेकिने पाकिस्तान में इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया और वे एक स्टार बनने की तरफ अपना कदम बढाने लगे.
यहाँ से ही भुवन बाम को यूट्यूब पर एक चैनल बनाने का विचार भी आया था. भुवन बाम ने जून 2015 में अपना चैनल ओपन करने का मन बनाया.
इसके बाद हुई भुवन बाम के बीबी की वाइन्स की शुरुआत (bhuvan bam bb ki vines . बीबी की वाइन्स चैनल देखते ही देखते हिट होने लगा. इसके अंतर्गत बीबी ने अपने द्वारा निर्मित कुछ किरदारों को डाला और सेल्फी वीडियो के माध्यम से वीडियो बनाना शुरू किया.
कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की अपनी ही माँ देती थी उन्हें दिमागी बीमारी की गोलिया!
उनका यह आईडिया ना केवल यूनिक था बल्कि साथ ही काफी फनी भी था. अब तक बीबी की वाइन्स के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर आ चुके हैं और हर वीडियो सुपरहिट हुआ है.
भुवन बाम अपने बीबी के वाइन्स वीडियोज में कुछ किरदार जैसे भुवन, भुवन के पिता, भुवन की मां, भुवन के दोस्त बैंचो और समीर, भुवन के मामा आदि के किरदार में नजर आते हैं. बीबी की वाइन्स का एंग्री मास्टरजी (bhuvan bam-angry masterji) और मिस्टर होला (mister hola) उनके सबसे पोपुलर किरदारों में से एक हैं.
आमतौर पर बीबी की वाइन्स के वीडियोज 2 मिनिट से लेकर 10 मिनिट तक लम्बे होते हैं, लेकिन एंटरटेनमेंट के मामले में कभी भी कहीं कमी आती है. वीडियोज में नजर आने वाले सभी पात्रों को खुद बीबी ही निभाते हैं. उनके वीडियोज को यह बात ही खास भी बनाती है.
शुरुआत में भुवन ने अपने वीडियोज को फेसबुक पर शेयर करना शुरू किया था लेकिन इसके बाद वे यूट्यूब पर चले गए और यहाँ उन्होंने सफलता को अपने नाम किया.
भुवन बाम की खास बातें : more about bhuvan bam
1. बीबी यानि भुवन बाम एक फिल्म ‘प्रोजेक्टिन 2018’ में एक मेहमान भूमिका में भी नजर आ चुके हैं. इस दौरान ही भुवन ने इंडिया के सोशल मीडिया एक्सपर्ट बनने का अपना सफर भी सबके साथ साझा किया था. इस दौरान बीबी ने मल्लिका दुआ और कनीज़ सुरका के साथ इंडियन कॉमेडी को लेकर बातें की थी और अपने विचार भी रखे थे.
गुत्थी के नाम से मशहूर होने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
2. भुवन के कई गाने हैं जिन्हें उन्होंने खुद ही लिखा और गाया भी है. भुवन बाम के गाने कुछ इस प्रकार हैं –
Sang Hoon Tere · 2018
Safar · 2018
Bas Mein · 2019
Heer Ranjha (Sartek Remix) · 2020
Ajnabee · 2019
Rahguzar · 2018
Teri Meri Kahani · 2016
Heer Ranjha (Lost Stories & somanshu Remix) · 2020
Ban-chod
Pyaar – Bhuvan Bam
Guncha Koi
Paas Hoon
The Lockdown Rap
3. भुवन बाम को उनके फैंस वन मैन आर्मी (bhuvan bam one man army) के नाम से भी जानते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वे अकेले ही अपने वीडियोज में कई किरदार निभाते हैं. किरदार चाहे कोई भी हो वे उस किरदार में अपनी जान डाल देते हैं.
4. भुवन गानों और कॉमेडी वीडियोज के साथ ही शोर्ट फिल्म को लेकर भी चर्चा में रहते हैं उनकी शोर्ट फिल्म ‘प्लस माइनस’ (bhuvan bam plus minus) को लोगों ने काफी पसंद किया था, इस फिल्म में उनके साथ दिव्या दत्ता (divya dutta in plus minus with bhuvan bam) भी लीड रोल में नजर आई थीं.
5. भुवन कई वीडियोज में भी काम कर चुके हैं. जैसे : Bachelors Vs Ghost, Bachelors Vs landlord आदि में भी नजर आ चुके हैं.
6. बीबी ने कुछ वीडियोज में सेलेबस के साथ भी काम किया है जिसमें उन्होंने सेलेब्रिटी का इंटरव्यू लिया था. भुवन ने शाहरुख़ खान (bhuvan bam with shahrukh khan) का इंटरव्यू लिया था जो कि हिट रहा था. इसके अलावा वे करण जौहर (bhuvan bam with karan johar) के इंटरव्यू के लिए भी फेमस हुए थे. भुवन बाम ने जॉनी सिंस (bhuvan bam with johnny sins) का इंटरव्यू लिया था जिसके लिए उन्हें खूब कमेंट्स और लाइक मिले थे.
लल्ली के करैक्टर से कॉमेडियन में अपनी पहचान बनाने वाली भारती सिंह
भुवन बाम के माता-पिता का निधन : bhuvan bam parents
बीबी के पिता का नाम अविन्द्र बाम और माता का नाम पद्मा बाम था. कोरोना के कारण भुवन के माता-पिता दोनों का निधन हो गया. भुवन ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम (bhuvan bam instagram) अकाउंट के जरिये अपने फैंस के साथ साझा की थी.
भुवन बाम ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, ‘मेरी आई मेरे पास नहीं है, मेरे बाबा मेरे पास नहीं हैं. अब शुरू से जीना सीखना पड़ेगा. मन नहीं कर रहा. क्या मैं एक अच्छा बेटा था? क्या मैंने उन्हें बचाने के लिए सबकुछ किया? मुझे अब इन सवालों के साथ जीना होगा. मैं उन्हें दोबारा देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. मैं दुआ करता हूं कि वो दिन जल्दी आए.’
दोस्तों ! यह थी यूट्यूब स्टार और बीबी की वाइन्स के भुवन बाम की बायोग्राफी. आपको भुवन के बारे में यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट्स के माध्यम से जरुर बताएं.
