बॉलीवुड एक्ट्रेस बरखा सिंह (Barkha Singh) को सभी उनकी एक्टिंग के लिए जानते हैं. एक्ट्रेस को हम काफी कम उम्र से ही मॉडलिंग करते हुए देख ही चुके हैं. बरखा सिंह एक भारतीय मॉडल (Indian Model Barkha Singh) हैं. वे कई बड़े ब्रान्स के साथ मॉडलिंग कर भी चुकी हैं.
इसके अलावा एक्ट्रेस को छोटी करीना भी कहते हैं. यह इसलिए क्योंकि बरखा सिंह ने फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ (Mujhse Dosti Karoge) में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बचपन का रोल किया था. तो चलिए जानते हैं बरखा सिंह के बारे में विस्तार से :
बरखा सिंह का जन्म (Barkha Singh Date of Birth) :
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडलिंग बरखा सिंह का जन्म 3 अगस्त 1992 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था.
बरखा सिंह के एक्टिंग करियर की शुरुआत (Barkha Singh Acting Career) :
बरखा सिंह ने महज 10 साल की उम्र से ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था. उन्हें हम अपनी क्यूट स्माइल के साथ कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम करते हुए देख ही चुके हैं. इन ब्रांड्स में अमेजन से लेकर कैडबरी, कोका-कोला, क्लिनिक प्लस आदि बड़े नाम शामिल हैं.
यही नहीं एक्ट्रेस को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए काम करते हुए भी देखा जा चुका है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में भी काम किया है. इन फिल्मों में मुझसे दोस्ती करोगे, परिणीता, अपना आसमान और समय के नाम शामिल हैं. हालाँकि इन सभी फिल्मों में बरखा का एक्टिंग टाइम कम रहा लेकिन उन्होंने अपने रोल से काफी वाहवाही लूटी है.
बरखा फाइलों में एक्टिव होने के साथ ही एक पशु कार्यकर्ता के रूप में भी काम करती हैं. वे कुछ ऑनलाइन शोज में भी एंकरिंग करते हुए नजर आ चुकी हैं. फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ (Mujhse Dosti Karoge) में उन्होंने करीना कपूर खान का बचपन का किरदार निभाया था.
इस किरदार को लोगों का काफी प्यार भी मिला था. इस किरदार के बाद से ही लोग उन्हें छोटी करीना कपूर भी कहते हैं. बरखा सिंह की पहली फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ ही थी. फिल्म में बरखा के साथ करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन और रानी मुखर्जी को मैन रोल में देखा गया था.
आइसक्रीम के लिए दिया था ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ का ऑडिशन :
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इस ऑडिशन के लिए आइसक्रीम के लालच में गई थीं. फिल्म में टीना के रोल के लिए करीब 700 बच्चों का ऑडिशन हुआ था. और बरखा यहाँ इसलिए गई थीं ताकि उनकी मॉम वापस घर आते समय उन्हें आइसक्रीम दिलवा दें.
बरखा ने इस रोल के लिए ऑडिशन के 5 राउंड दिए थे. लोग अब भी कई मौकों पर बरखा को टीना-पूजा के नाम से ही संबोधित करते हैं.
बरखा सिंह के शोज, एंकरिंग और वेब सीरीज :
बरखा सिंह को ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ के बाद भी कुछ शो में देखा जा चुका है. बॉलीवुड की भी कुछ फिल्म्स में बरखा दिखाई दी हैं. टीवी की दुनिया में बरखा की एंट्री साल 2013 में ‘ये है आशिकी’ हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘एमटीवी फना’, ‘लव बाय चांस’, ‘भाग्यलक्ष्मी’, ‘आहट 6’, ‘कैसी ये यारियां’ और ‘ब्रीद’ जैसे शोज में काम किया. उन्होंने वेब सीरीज ‘Silence Can You Hear It?’ में भी काम किया है.
