September 23, 2020

Ayushmann Khurrana Biography – जानिए आयुष्मान खुराना के Filmy Career के बारे में

आयुष्मान खुराना आज Bollywood के सबसे चेहते सितारों में से एक हैं। देश-दुनिया में उनकी लंबी Fan Following है। आयुष्मान खुराना को Bollywood में अलग तरह की फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उनकी ज्यादातर फ़िल्में Superhit रही है। एक अभिनेता होने के साथ-साथ आयुष्मान खुराना एक शानदार गायक और लेखक भी है। उन्होंने अपनी फिल्मों में गाने भी गाए हैं। हालाँकि यह मुकाम हासिल करने के लिए आयुष्मान खुराना काफी संघर्ष किया है। तो चलिए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना कौन है और कैसे उन्होंने Bollywood में अपनी अलग पहचान बनाई।

  1. Ayushmann Khurrana Date Of Birth – आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
  2. Ayushmann Khurrana Family – आयुष्मान खुराना के पिता का नाम पी खुराना है। आयुष्मान खुराना के पिता पेशे से ज्योतिष है। आयुष्मान खुराना की माता का नाम पूनम खुराना है। वह गृहणी है। आयुष्मान खुराना के भाई का नाम अपारशक्ति खुराना है और वह रेडियो जॉकी व अभिनेता हैं। आयुष्मान खुराना की पत्नी का नाम ताहिरा खुराना है और वह पेशे से प्रोफेसर एवं लेखक है। आयुष्मान खुराना के बेटे का नाम विराजवीर खुराना और बेटी का नाम वरुश्का खुराना है।
  3. Ayushmann Khurrana Education – आयुष्मान खुराना ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जॉन हाई स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की है। फिर आयुष्मान खुराना ने पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  4. Ayushmann Khurrana Struggle – आयुष्मान खुराना को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह स्कूल में होने वाले स्टेज शो में भी भाग लेते थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आयुष्मान खुराना ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए कई ऑडिशन्स दिए, लेकिन उनकी भौहें मोटी होने और हिंदी अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
  5. Ayushmann Khurrana Entry In Bollywood – आयुष्मान खुराना के जीवन में सबसे बड़ा चेंज साल 2004 में आया। इस साल आयुष्मान खुराना एमटीवी के एक रियलिटी शो ‘रोडीज’ के सीजन 2 के विजेता बने। इसके बाद आयुष्मान खुराना ने पहले एक आरजे और फिर एमटीवी में विजे के तौर पर काम किया। उन्हें साल 2007 में यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। इसके बाद आयुष्मान खुराना ने कई टीवी शो को होस्ट किया। वह IPL की एक्स्ट्रा इनिंग सीजन 3 में भी नजर आ चुके हैं। आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में Bollywood फिल्म विक्की डोनर से Bollywood में एंट्री ली।
  6. Ayushmann Khurrana Bollywood Career – विक्की डोनर फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ यामी गौतम भी थी। आयुष्मान खुराना की पहली ही फिल्म Superhit रही। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अभिनय की काफी तारीफ़ भी की गई। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ‘पानी दा रंग’ नाम का गाना भी गाया था, जिसे भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। विक्की डोनर के बाद आयुष्मान खुराना ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्मों में काम किया है। खासकर अंधाधुन मूवी में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा ayushmann khurrana and rajkummar rao movie ‘बरेली की बर्फी’ को भी काफी पसंद किया जाता है।
  7. Ayushmann Khurrana Personal Life – आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में अपनी प्रेमिका ताहिरा खुराना के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों बचपन के दोस्त थे और एक-दूसरे से प्यार करते थे। आयुष्मान खुराना के दो बच्चे भी है। उनके बेटे का नाम विराजवीर और बेटी का नाम वरुष्का है।
  8. Ayushmann Khurrana Girlfriend – Bollywood में अक्सर अभिनेताओं या अभिनेत्रियों के अफेयर की खबरें सामने आती रहती है, लेकिन आयुष्मान खुराना का नाम कभी किसी अभिनेत्री के साथ नहीं जोड़ा गया। आयुष्मान खुराना हमेशा विवादों से दूर रहते हैं।
  9. Ayushmann Khurrana Movies List – Vicky Donor, Nautanki Saala, Bewakoofiyaan, Hawaizaada, Dum Laga Ke Haisha, Meri Pyaari Bindu, Bareilly Ki Barfi, Shubh Mangal Saavdhan, Tumhari Sulu, Andhadhun, Badhaai Ho, Article 15, Dream Girl, Bala, Shubh Mangal Zyada Saavdhan, Gulabo Sitabo।
  10. Ayushmann Khurrana Shows – 1st Star Box Office India Awards Ceremony, 25th Star Screen Awards, Ek Thi Rajkumari, Extra Innings T20 for Indian Premier League (Season 3), India’s Got Talent (Season 1), India’s Got Talent (Season 2), Just Dance, Kayamath, MTV Fully Faltoo Movie – Cheque De India, MTV Fully Faltoo Movie – Jadoo Ekbar, MTV Grind, MTV Roadies (Season 2), MTV Roadies Hell Down Under, MTV Wassup, The Voice of Youngistaan, Rock on with MTV (Season 1), Rock on with MTV (Season 2)।
  11. Ayushmann Khurrana Songs – “Aap Se Milkar (Reprise)”, “Ab Teri Baari (with Naezy)”, “Arrey Pyaar Kar Le”, “Chan Kitthan”, “Dil-E-Naadan”, “Hareyaa (Rock version)”, “Ik Mulakat (Reprise)”, “Ik Vaari”, “Intezaar (Reprise)”, “Kanha (Unplugged)”, “Khaamakhaan”, “Mere Liye Tum Kaafi Ho”, “Mitti Di Khusboo”, “Moh Moh Ke Dhage (Reprise)”, “Nain Na Jodeen”, “Naina Da Kya Kasoor”।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *