फिल्म एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुके हैं. वे एक हिंदी फिल्म अभिनेता (Hindi Film Actor) हैं और इसके साथ वे तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं. आशुतोष ने फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से सभी को हैरान किया है.
चलिए जानते हैं आशुतोष राणा की बायोग्राफी (Ashutosh Rana Biography in Hindi) और उनके बारे में खास बातें :
आशुतोष की जन्म दिनांक (Ashutosh Rana Date of Birth) :
बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1964 को मध्यप्रदेश के गाडरवाड़ा में हुआ था. उनका बाल्यकाल इसी जगह गुजरा. यही नहीं एक्टर की शुरूआती शिक्षा भी गाडरवाड़ा में ही हुई है. कॉलेज की पढ़ाई भी आशुतोष ने की है.
आशुतोष राणा की अभिनय में रूचि :
आशुतोष राणा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. अपने कॉलेज के टाइम में ही आशुतोष ने शहर में रामलीला में नोटंकी करना शुरू कर दिया था. इस नोटंकी में एक्टर रावण (Ashutosh Rana as Ravan in Ramleela) की भूमिका निभाते थे. रामलीला में लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया.
एक्टिंग का हमेशा से ही शौक होने के कारण उन्होंने आध्यात्मिक गुरु पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री के कहने पर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली में एडमिशन ले लिया और एक्टिंग की पढ़ाई करना शुरू कर दिया.
आशुतोष का एक्टिंग करियर (Ashutosh Rana Acting Career) :
एक्टर के एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से हुई थी. उन्होंने अपना पर्दे पर एक्टिंग डेब्यू साल 1995 में आए सीरियल ‘स्वाभिमान’ से किया था. इसके बाद भी आशुतोष ने कई छोटे-बड़े टीवी शोज में काम किया.
हिंदी टीवी शोज करने के बाद आशुतोष का रुख बॉलीवुड की तरफ हुआ और उन्हें काजोल स्टारर फिल्म ‘दुश्मन’ में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में आशुतोष राणा ने एक साइको किलर की भूमिका निभाई थी. फिल्म में एक्टर को काफी पसंद किया गया और यही से उन्हें पहचान मिलना भी शुरू हो गई.
इस फिल्म के बाद एक्टर को फिल्म ‘संघर्ष’ लज्जा शंकर के किरदार में देखा गया जो कि उनके बेहतरीन अभिनय का एक जीता जागता उदाहरण है. अपनी इन दोनों ही फिल्मों ‘संघर्ष’ और ‘दुश्मन’ के लिए आशुतोष को फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया था.
आशुतोष राणा का परिवार (Ashutosh Rana Family) :
आशुतोष राणा की शादी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से हुई है. इस क्यूट कपल के दो बेटे भी हैं जिनके नाम शादी की है. वे दो बेटों के पिता हैं जिनके नाम शौर्यमन और सत्येन्द्र राणा है.
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की लव स्टोरी (Love Story of Ashutosh Rana and Renuka Shahane) :
आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात सुमित थिएटर में हुई थी. आशुतोष इस समय रेणुका के प्रशंसक हुआ करते थे. यहाँ उनकी जब मुलाकात हुई तो दोनों करीब आधा घंटा तक बातें करते रहे. दोनों के विचार भी मिल रहे थे इसलिए बातें चल रही थीं.
इस दौरान ही निर्देशक रवि राय दोनों के साथ में एक शो में काम करना चाहते थे और इसका फायदा उठाते हुए आशुतोष ने रेणुका का नंबर ले लिया. रेणुका की आंसरिंग मशीन पर आशुतोष ने एक मैसेज छोड़ा और दशहरा की शुभकामनाएं दीं.
किस्मत से एक दिन रेणुका ने आशुतोष के नंबर पर कॉल किया जिसके बारे में एक्टर की बहन ने उन्हें बताया और दशहरा की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद के बारे में भी बताया. यह सिलसिला कुछ समय तक चलता रहा जिसके बाद आशुतोष को रेणुका का पर्सनल नंबर भी मिल गया.
आशुतोष कविताएँ लिखते थे जो कि रेणुका को गद्य बेहद अच्छे लगते थे. आशुतोष जब हैदराबाद और रेणुका गोवा में शूटिंग कर रही थीं तब आशुतोष ने उन्हें एक कविता सुनाई और यह सोचा कि रेणुका यदि उन्हें प्यार करती होंगी तो उन्हें कविता पसंद आएगी.
हालाँकि रेणुका ने भी उन्हें यह कहा कि वे उनसे बेहद प्यार करती हैं. इसके बाद दोनों का मिलना हुआ और दोनों ने शादी की. तब से बॉलीवुड का यह क्यूट कपल अच्छी लाइफ जी रहा है.
आशुतोष राणा की संपत्ति :
आशुतोष राणा काफी लम्बे समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. इसके चलते ही उनकी संपत्ति भी अच्छी-खासी है. एक न्यूज़ से यह बात सामने आई थी कि आशुतोष राणा की टोटल संपत्ति करीब 46 करोड़ रुपए है. कई भाषाओँ की फिल्मों में काम के साथ ही वे कई ब्रांड्स के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं.
आशुतोष राणा के बारे में खास बातें (More about Ashutosh Rana) :
1. एक्टर के बारे में यह बात आपने भी नोटिस की ही होगी कि वे अधिकतर नेगेटिव किरदार में ही दिखाई देते हैं.
2. आशुतोष जब अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में महेश भट्ट से मिलने गए थे तो उन्हें महेश भट्ट ने फिल्म सेट से ही बाहर निकलवा दिया था.
3. आशुतोष हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ जैसी भाषाओँ में भी काम कर चुके हैं.
