Armaan Kohli Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम भारतीय फिल्म अभिनेता अरमान कोहली के बारे में बात करेंगे. 90 के दशक में हिंदी फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले अरमान कोहली ने कई फिल्मो में काम किया है. अरमान कोहली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी. इसके अलावा अरमान कोहली टीवी के लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुके हैं, जहाँ वह अपने उग्र स्वभाव के कारण खासे सुर्ख़ियों में भी रहे थे.
दोस्तों हम यह तो जान ही चुके हैं कि अरमान कोहली कौन है? (Who is Armaan Kohli) आगे इस आर्टिकल में हम अरमान कोहली के परिवार (Armaan Kohli family), अरमान कोहली के करियर (Armaan Kohli career) सहित उनसे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में बात करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं अरमान कोहली का जीवन परिचय.
Rubina Dilaik Biography – जानिए बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक कौन है, कैसी रही है उनकी लव लाइफ
अरमान कोहली जीवनी (Armaan Kohli Biography)
दोस्तों बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अरमान कोहली का जन्म 23 मार्च 1972 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. अरमान कोहली के पिता का नाम राजकुमार कोहली है. राजकुमार कोहली का नाम बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक के तौर पर लिया जाता है. अरमान कोहली की माता का नाम निशि कोहली है. निशि कोहली भी एक अभिनेत्री रह चुकी है.
अरमान कोहली की शिक्षा (Armaan Kohli Education)
अरमान कोहली ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से ही पूरी की है. फ़िलहाल अरमान कोहली की शिक्षा को लेकर इससे ज्यादा जानकारी हमारे पास नहीं है.
Prateek Gandhi Biography – हर्षद मेहता के किरदार से हुए फेमस, जानिए प्रतीक गांधी कौन है
अरमान कोहली करियर (Armaan Kohli career)
अरमान कोहली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘बदले की आग’ से की थी. इसके बाद अरमान कोहली ने फिल्म ‘राज तिलक’ में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. साल 1992 में अरमान कोहली ने फिल्म ‘विरोधी’ से मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि इस फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिली. इसके बाद अरमान कोहली ने ‘दुश्मन जमाना’, ‘अनाम’ और ‘औलाद के दुश्मन’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि यह सभी फ़िल्में भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई.
अपने बेटे के करियर को सुधारने के लिए राजकुमार कोहली ने अरमान कोहली को सनी देओल और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म ‘कहर’ में लिया लेकिन यह फिल्म भी कुछ खास नहीं कर पाई. इसके पांच साल बाद राजकुमार कोहली ने अरमान कोहली को कई फ़िल्मी सितारों से भरी फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ में काम किया. लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप रही. साल 2003 में अरमान कोहली ने फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ में काम किया था.
साल 2003 के बाद अरमान कोहली ने फिल्मों से दूरी बना ली. करीब 12 सालों बाद अरमान कोहली ने राजश्री प्रॉडक्शन द्वारा बनाई सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन पायो’ से फिर से फिल्मों में काम करना शुरू किया. इस फिल्म में अरमान कोहली ने ‘नकारात्मक’ भूमिका निभाई थी. इसके बाद अरमान कोहली ने फिल्म ‘नो मीन्स नो’ में अभिनय किया.
Vaani Kapoor Biography : अपनी अदाओं से सबको मात देती हैं वाणी कपूर
अरमान कोहली बिग बॉस (armaan kohli big boss)
साल 2013 में अरमान कोहली ने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ले सातवें सीजन में हिस्सा लिया. हालाँकि इस शो में भी अरमान कोहली अपने गुस्से की वजह और तनिषा के साथ नजदीकीयों को लेकर सुर्ख़ियों में रहे. शो के दौरान ही अपनी सहप्रतियोगी सोफिया हयात को फिजिकल एब्यूज करने के कारण पुलिस ने अरमान कोहली को ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर से ही गिरफ्तार किया.
अरमान कोहली और शाहरुख़ खान (Armaan Kohli and Shahrukh Khan)
कहा जाता है कि आज अगर शाहरुख़ खान बॉलीवुड के बादशाह है तो उसमें अरमान कोहली की भी बड़ी भूमिका है. दरअसल अरमान कोहली को साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ ऑफ़र हुई थी. इस फिल्म में अरमान कोहली दिवंगत दिव्या भारती के साथ काम करने वाले थे, लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी. बाद में इस फिल्म में शाहरुख़ खान ने काम किया और यह फिल्म काफी सफल भी हुई. इसके बाद साल 1993 में फिल्म ‘बाज़ीगर’ में मुख्य भूमिका तौर पर अरमान कोहली को चुना गया था, लेकिन यह फिल्म भी बाद में शाहरुख़ खान ने की और बड़ी हिट फिल्म साबित हुई.
शाहरुख़ खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ’ मेरे स्टार होने के लिए अरमान कोहली जिम्मेदार हैं. वह दिवंगत दिव्या भारती के साथ ‘दीवाना’ पोस्टर पर दिखाई दिए. मेरे पास अभी भी वह पोस्टर है. मुझे स्टार बनाने के लिए धन्यवाद.’
Katrina Kaif Biography : कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ चुका है कैटरीना कैफ का नाम
अरमान कोहली लव लाइफ (armaan kohli love life)
अरमान कोहली का नाम अब तक कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है. कहा जाता है कि अरमान कोहली किसी समय अभिनेत्री आएशा जुल्का के प्यार में पागल थे. दोनों ने फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ में एक साथ काम किया था. हालाँकि बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद अरमान कोहली और मॉडल मुनमुन दत्ता के बीच अफेयर होने की ख़बरें भी सामने आई. उस समय ऐसी भी ख़बरें आई थी कि अरमान कोहली ने वैलेंटाइन्स डे मौके पर अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड मुनमुन दत्ता को पीटा था.
इसके अलावा बिग बॉस के दौरान अरमान कोहली की तनीषा के साथ भी नजदीकियां देखने को मिली थी. अरमान कोहली और नीरु रंधावा का नाम भी आपस में जुड़ चुका है. कहा जाता है कि अरमान कोहली ने एक मामूली सी बात को लेकर नीरू के साथ मारपीट भी की थी.
अरमान कोहली की फ़िल्में (armaan kohli movies)
Badle Ki Aag (1982), Raaj Tilak (1984), Virodhi (1992), Dushman Zamana (1992), Anaam (1992), Koyal (1993), Kohra (1993), Aulad Ke Dushman (1993), Juaari (1994), Veer (1995), Qahar (1997), Dushmani (2002),Jaani Dushman: Ek Anokhi Kahani (2002), LOC: Kargil (2003), Dusman Ke Khoon Paani Ha (2014), Prem Ratan Dhan Payo (2015), No Means No (2021)
