Anushka Sharma
March 28, 2018

अनुष्‍का शर्मा, पीवी सिंधु समेत 65 इंडियन फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया की लिस्ट में शामिल, बने इंडिया के स्टार!

अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक और खिताब अपने नाम कर लिया। फोर्ब्स ने 30 अंडर 30 एशिया की लिस्ट में बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री को शामिल किया इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा समेत बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और अन्य 65 भारतीय लोगों को जगह दी है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में भारत स्टार्टअप में टॉप पर है जबकि टेक्नोलॉजी क्षेत्र में चाइना और खेल के क्षेत्र में जापान आगे है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के मेंबर स्मृति मंधाना और इंडियन पोलो टीम के कैप्टन पद्मनाभ सिंह नाम भी शामिल है। लिस्ट में कई स्टार्टअप से जुड़े लोगों के भी नाम हैं।

एशिया की सूची में 10 श्रेणियों में लगभग 300 युवाओं को शामिल किया गया है जो अपने क्षेत्र में स्टार्टअप के माध्यम से एक नया कीर्तिमान रच रहे हैं।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की अगर बात की जाए तो दुनिया की जानी-मानी मैगजीन ने उनको एशिया की अंडर 30 लिस्ट में 29 नंबर पर जगह दी है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। उनकी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी 2008 में रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थी। अनुष्का शर्मा ने अब तक 19 फिल्में की है जिसमें से 3 फिल्में अभी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होना बाकी है। उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट रही अनुष्का शर्मा ने तीन फिल्में अपने खुद के बैनर तले बनाई है।

अनुष्का शर्मा ने अपने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में सफलतम एक्ट्रेसेस में खुद को स्थापित किया साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी कर ली थी। उनकी शादी साल की सबसे बड़ी शादी का दर्जा हासिल करती है। अनुष्का ने  देश समाज की सेवा के भी कई कार्य से जुड़ी रहे भारत सरकार के राइट टू एजुकेशन अभियान में भी दिखाई दी थी।

फोर्ब्स मैगजीन मैं अपनी लिस्ट में ऐसे युवाओं को शामिल किया है जिन्होंने अपने क्षेत्र में कुछ कीर्तिमान हासिल किए हैं। कुछ हटकर काम किया है लिस्ट में एशिया पैसिफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है। साथ ही नाथ कोरिया और हर जबान को पहली बार इस लिस्ट में शामिल किया है। इन युवाओं को ऑनलाइन वोटिंग के जरिए चुना गया है भारत पहली लिस्ट पर शामिल है जिसमें 65 युवाओं को जगह दी गई है।

फोर्ब्स की सूची में बैडमिंटन Star पीवी सिंधु को जगह मिली है। पीवी सिंधु ने  रियो ओलंपिक मैं भारत के लिए सिल्वर जीतकर लोगों में खेल के प्रति सोच बदल दी सिंधु के जितने की वजह से भारत के लोगों में खेल को लेकर कई बदलाव आए लोग अपनी बेटियों को खेल के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  इस परिवर्तन के कारण पीवी सिंधु को इस लिस्ट में शामिल किया गया।

यहाँ देखे पूरी लिस्ट : 

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *