अक्सर विवादों से घिरे रहने वाले बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, स्क्रीनराइटर और निर्माता अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों और अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अनुराग कश्यप को फिल्म जगत में लीक से हटकर फिल्में देने का श्रेय जाता है। बॉलीवुड में अपने योगदान के लिए अनुराग कश्यप को कई सारे अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।
- अनुराग कश्यप का जन्म कब और कहाँ हुआ? – अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को बिहार के गोरखपुर में हुआ था। अनुराग कश्यप के पिता का नाम प्रकाश सिंह कश्यप है। अनुराग कश्यप के भाई का नाम अभिनव कश्यप और अनुराग कश्यप की बहन का नाम अनुभूति कश्यप है। अनुराग कश्यप की बेटी का नाम आलिया कश्यप है।
- अनुराग कश्यप की शिक्षा कहाँ से हुई? – अनुराग कश्यप ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के ग्रीन स्कूल और ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल से पूरी की है। फिल्मों में आने से पहले अनुराग कश्यप साइंटिस्ट बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दिल्ली स्थित हंसराज कॉलेज के जियोलॉजी डिपार्टमेंट से ग्रेजुएशन किया है। हालांकि अनुराग कश्यप को इसमें मजा नहीं आया और उन्होंने फ़िल्मी दुनिया के कदम रखने का निर्णय लिया।
- अनुराग कश्यप का करियर – दिल्ली में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही अनुराग कश्यप लोकल प्ले ग्रूप ज्वाइन कर नाटक से जुड़ गए। इस दौरान दिल्ली में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से अनुराग कश्यप इतना प्रभावित हुए कि वह 1993 में सिर्फ 5000 रुपए लेकर मुंबई आ गए। मुंबई आकर शुरुआती दिनों में अनुराग कश्यप ने काफी संघर्ष किया। उनके पास रहने के लिए घर नहीं था, इसलिए वह सड़क किनारे लगे बेंच पर सोते थे। मुंबई में आने के बाद अनुराग कश्यप ने पृथ्वी थिएटर में नौकरी की। इस दौरान अनुराग कश्यप की मुलाकात फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेई से हुई। मनोज वाजपेई से मुलाकात के बाद अनुराग कश्यप को ‘सत्या’ फिल्म में लेखन का मौका मिला। ‘सत्या’ फिल्म बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म साबित हुई।
- पहली फिल्म जो कभी रिलीज ही नहीं हुई – अनुराग कश्यप ने फिल्म निर्माता के रूप में फिल्म ‘पांच’ बनाई, लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई। ख़ास बात यह है कि यह फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई है। अनुराग कश्यप ने साल 2009 में खुद के प्रोडक्शन हाउस ‘अनुराग कश्यप फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की। अनुराग कश्यप ने ‘ब्लैक फ्राइडे’, गुलाल, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव डी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ व ’बॉम्बे वेलवेट’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। अनुराग कश्यप ने शागिर्द, ब्लैक फ्राइडे, हैप्पी न्यू ईयर, नो स्मोकिंग, भूतनाथ रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया है।
- अनुराग कश्यप की शादी – अनुराग कश्यप ने साल 2003 ने एडिटर आरती बजाज से शादी की थी। हालांकि साल 2009 में अनुराग कश्यप और आरती बजाज का तलाक हो गया। इसके बाद अनुराग कश्यप ने साल 2011 में फिल्म अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और साल 2015 में अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन का भी तलाक हो गया।
- अनुराग कश्यप के विवाद –
1. अनुराग कश्यप ने साल 2005 में फिल्म ‘पांच’ बनाई थी, लेकिन इस फिल्म में युवाओं के हिंसक किरदारों को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज ही नहीं होने दिया।
2. साल 2007 में आई अनुराग कश्यप की दूसरी फिल्म ‘ब्लैक फ्राईडे’ भी विवादों में रही। उन पर इस फिल्म के जरिए ड्रग्स और गाली को बढ़ावा देने के आरोप लगे।
3. साल 2016 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ भी विवादों में रही है। फिल्म को रिलीज करवाने के लिए अनुराग कश्यप सेंसर बोर्ड से भी भीड़ गए।
Tag :- anurag kashyap movies, anurag kashyap daughter, anurag kashyap wife, anurag kashyap awards, aarti bajaj, anurag kashyap sister, anurag kashyap movies list, anurag kashyap biography in hindi, patal gosh,
