Amrish Puri Biography – दोस्तों अमरीश पुरी एक ऐसा नाम है, जिसे देश का हर सिनेमा प्रेमी अच्छे से जानता है. अमरीश पुरी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कामों के कारण सिनेमा प्रेमी आज भी उन्हें याद करते है. जब भी बॉलीवुड के सबसे मशहूर खलनायक की बात आती हैं तो स्वर्गीय अमरीश पुरी का नाम सबसे पहले आता है. अमरीश पुरी एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपनी जीवन में कई हिट फिल्मों में काम किया है. यहीं कारण है कि अमरीश पुरी का नाम अभिनय की दुनिया में बड़े सम्मान से लिया जाता है.
मिस्टर इंडिया में मोगैंबो का किरदार हो या फिर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में सिमरन का पिता का किरदार, अमरीश पुरी ने अपने हर किरदार को ऐसे निभाया है, जैसे वह किरदार सिर्फ उन्ही के लिए लिखा गया हो. दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम अमरीश पुरी की जीवनी के बारे में जानेंगे. इस आर्टिकल में हम जानेंगे की अमरीश पुरी के परिवार में कौन-कौन था?, अमरीश पुरी का जन्म कब हुआ था? और अमरीश पुरी का निधन कब हुआ था? जैसे सवालों के जवाब.
Paresh Rawal Biography – पहली नजर में हो गया था ‘पूर्व मिस इंडिया’ से प्यार
अमरीश पुरी का जीवन परिचय (Amrish Puri Biography)
दोस्तों अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ था. अमरीश पुरी के पिता का नाम लाला निहाल सिंह था. अमरीश पुरी की माता का नाम वेद कौर था. अमरीश पुरी के चार भाई-बहन थे, जिनके नाम चमन पुरी, मदन पुरी और बड़ी बहन चंद्रकांता और उनके छोटे भाई हरीश पुरी हैं.
अमरीश पुरी की शिक्षा (Amrish Puri Education)
अमरीश पुरी ने अपनी स्कूली शिक्षा पंजाब से पूरी की. इसके बाद वह शिमला चले गए और शिमला के बी एम कॉलेज से आगे की शिक्षा ली. अमरीश पुरी को बचपन से ही रंगमंच से बहुत लगाव था. यहीं कारण है की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमरीश पुरी रंगमंच से जुड़ गए.
अमरीश पुरी का करियर (Amrish Puri Career)
अमरीश पुरी ने 1960 के दशक में रंगमंच की दुनिया में कदम रखा था. साल 1961 में अमरीश पूरी की मुलाकात पद्म विभूषण रंगकर्मी अब्राहम अल्काजी से हुई. इसके बाद अमरीश पुरी के जीवन को नई दिशा मिली. अमरीश पुरी ने सत्यदेव दुबे और गिरीश कर्नाड के लिखे नाटकों पर प्रस्तुतियां दी. धीरे-धीरे अमरीश पुरी रंगमंच की दुनिया के एक जाने-माने कलाकार बन गए. उन्हें साल 1979 में संगीत नाटक अकादमी की तरफ से पुरस्कार भी दिया गया. अमरीश पुरी कितने बेहतरीन कलाकार थे, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि स्व. इंदिरा गांधी और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जैसी हस्तियां भी उनके नाटकों को देखा करते थे.
Krushna Abhishek Biography – 12 साल बड़ी शादीशुदा कश्मीरा से हुआ था कृष्णा अभिषेक को प्यार
अमरीश पुरी का फ़िल्मी करियर (Amrish Puri Filmy Career)
अमरीश पुरी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1971 में की थी. उनकी पहली फिल्म का नाम था ‘प्रेम पुजारी’. इसके बाद अमरीश पुरी ने कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें ख़ास सफलता नहीं मिली. हालांकि अमरीश पुरी लगातार काम करते रहे और धीरे-धीरे उन्हें बतौर खलनायक पहचान मिलने लगी. 1980 के दशक तक अमरीश पुरी फ़िल्मी दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुके थे. इस बीच साल 1987 में आई शेखर कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ ने अमरीश पुरी के जीवन को नई दिशा दी. अमरीश पुरी ने इस फिल्म में मोगैंबो की भूमिका जो कि काफी लोकप्रिय रही. शोले के गब्बर सिंह के बाद अगर किसी विलेन को इतनी शोहरत मिली तो वह मोगैंबो था. फिल्म में उनका डायलोग ‘मोगैंबो खुश हुआ’ उस समय हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था.
400 से भी अधिक फिल्मों में किया काम
अमरीश पुरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने ‘निशांत’, ‘गांधी’, ‘कुली’, ‘नगीना’, ‘राम लखन’, ‘त्रिदेव’, ‘फूल और कांटे’, ‘विश्वात्मा’, ‘दामिनी’, ‘करण अर्जुन’, ‘कोयला’ कई एक से बढ़कर एक हित फिल्मों में काम किया. अमरीश पुरी ने सिर्फ हिंदी फिल्मों ही नहीं बल्कि कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तेलुगू और तमिल फिल्मों तथा हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है. अमरीश पुरी ने अपने जीवन में 400 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है.
Vidyut Jamwal Biography : दुनिया के टॉप-10 मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं विद्युत जामवाल
अमरीश पुरी की पत्नी (Amrish Puri Wife)
अमरीश पुरी की पत्नी का नाम उर्मिला दिवेकर (Urmila Diveker) है. फिल्मों में आने से पहले अमरीश पुरी कभी कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम और रोजगार मंत्रालय में काम करते थे. यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और यह मुलाकात प्यार में बदल गई. पहले दोनों के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में परिवार ने इन्हें अपना लिया. दोनों ने साल 1957 में सबकी रजामंदी से शादी की. अमरीश पुरी के एक बेटा और बेटी हुए. अमरीश पुरी के बेटे का नाम राजीव पुरी और अमरीश पुरी की बेटी का नाम नम्रता पुरी है.
अमरीश पुरी का निधन (Amrish Puri Death)
12 जनवरी 2005 को 72 वर्ष के उम्र में ब्रेन ट्यूमर की वजह से अमरीश पुरी का निधन हो गया था. उनके अचानक हुये इस निधन से बॉलवुड जगत के साथ-साथ पूरा देश शोक में डूब गया था. आज अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी फिल्मों के माध्यम से हमारे दिल में बसी हैं.
