January 14, 2021

Aly Goni Biography – जानिए कौन है अली गोनी, अब तक कर चुके हैं कई टीवी सीरियल में काम

स्पिट्सविल्ला, नागिन 3, खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसी टीवी सीरियल में काम कर चुके अली गोनी भारतीय टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। अली गोनी टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सीरियलों में अभिनय कर चुके है। तो चलिए आज हम जानते है कि अली गोनी कौन हैं? और उनका अब तक का सफ़र कैसा रहा।

अली गोनी का परिवार (Aly Goni’s family)

भारतीय टीवी सीरियल के बेहतरीन अभिनेता अली गोनी का जन्म 25 फरवरी 1991 को जम्मू कश्मीर के भद्रवाह में हुआ था। अली गोनी के पिताजी का नाम अमजद गोनी है। अली गोनी की माताजी का नाम रूबी है। अली गोनी के भाई का नाम अर्सनल गोनी है। अली गोनी की दो बहने है जिनका नाम इल्हाम गोनी और सल्तनत गोनी है।

अली गोनी का करियर (Aly Goni career)

अली गोनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में ‘स्पिट्सविल्ला 5’ से की थी। इसके बाद उन्हें साल 2013 में टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बते’ में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल में अली गोनी की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद अली ने ‘कुछ तो है तेरे मेरे दर्मिया’ में काम किया। इसके बाद अली कई अलग-अलग टीवी सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके है। अली गोनी ने रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 9 में हिस्सा लिया था। अली इन दिनों बिग बॉस के 14वें सीजन में दिखाई दे रहे है।

अली गोनी की गर्लफ्रेंड (Aly Goni girlfriend)

अली गोनी की अभी तक शादी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अली गोनी मॉडल नतासा स्तनकोविक और एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी को डेट कर चुके है। अली गोनी इन दिनों एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशनशिप में है। बिग बॉस में अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने खुलकर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।

अली गोनी के टीवी सीरियल (Aly Goni’s TV Serial)

MTV Splitsvilla 5, MTV Splitsvilla 6, Yeh Hai Mohabbatein, Box Cricket League, Dance Plus 1, Kuch Toh Hai Tere Mere Darmiyaan, Saath Nibhaana Saathiya, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Box Cricket League 2, Yeh Kahan Aa Gaye Hum, Pyaar Tune Kya Kiya, Bahu Hamari Rajni Kant, Dhhai Kilo Prem, Dil Hi Toh Hai, Naagin 3, Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 9, Kitchen Champion 5, Khatra Khatra Khatra, Nach Baliye 9, Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 10, Fear Factor: Khatron Ke Khiladi – Made in India, Bigg Boss 14,

अली गोनी Net worth

 एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अली गोनी हर महीने लगभग 10 से 20 लाख रुपए कमाते है। उनकी सालाना आय एक से दो करोड़ रुपए है।

अली गोनी की इंस्टाग्राम अकाउंट (Aly Goni instagram account)

अली गोनी की इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2।6M फॉलोवर है। अली गोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूजर नेम https://www।instagram।com/alygoni/ है।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *