Akshara singh Biography
August 13, 2021

Akshara singh Biography – भोजपुरी सिनेमा की जान और सेंसेशन हैं अक्षरा सिंह

Akshara singh Biography in hindi – 

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) का जब कभी नाम हमारे सामने आता है तो अक्षरा सिंह (Akshara singh) का नाम अपने आप हमारे मन में आ ही जाता है. अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri actress Akshara singh) की टॉप एक्ट्रेसे में शामिल हैं. वे अपने अभिनय से ना केवल अपने दर्शकों का दिल जीत रही हैं बल्कि उन्होंने इस के जरिए अपना काफी नाम भी बनाया है. वे अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती हैं.

अक्षरा सिंह (Akshara singh) को भोजपुरी का वह चमकता हुआ सितारा कहे जिसके बिना इंडस्ट्री अधूरी है तो कुछ गलत नहीं होगा. क्योंकि आज वे भोजपुरी की कई फिल्मों में नजर आती हैं और उनकी फ़िल्में सुपरहिट भी साबित होती हैं. उनकी अदाओं के तो भोजपुरी के साथ ही हर इंडस्ट्री के लोग दीवाने हैं.

आज के इस आर्टिकल में हम अक्षरा सिंह के जन्म से लेकर, अक्षरा सिंह के फिल्म करियर, अक्षरा सिंह की फिल्मों और अक्षरा सिंह की बायोग्राफी के बारे में बात करेंगे. हम आज जानेंगे अक्षरा सिंह की जीवनी को करीब से. तो चलिए शुरू करते हैं विस्तार से :

Akshara singh date of birth, Akshara singh film career, Akshara singh films, Akshara singh biography in hindi etc.

कौन हैं काजल राघवानी ? जानिए इस भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में खास बातें

अक्षरा सिंह का जन्म और परिवार (Akshara singh DOB and family) :

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को हुआ था. पटना के बिहार में जन्मीं अक्षरा सिंह की उम्र 28 साल है. अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है. एक्ट्रेस के पिता का नाम बिपिन सिंह है और उनकी माता का नाम नीलिमा सिंह हैं. उनके पेरेंट्स अक्षरा सिंह की तरह ही भोजपुरी सिनेमा मे काम करते हैं.

अक्षरा सिंह का फिल्म करियर (Akshara singh Film career) :

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के करियर की शुरुआत (Akshara singh Debut Film) एक फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ से हुई थी, इस फिल्म को साल 2011 में रिलीज किया गया था. फिल्म के लिए अक्षरा को काफी पसंद किया गया था और इस फिल्म से ही उनकी पहचान बनना भी शुरू हो गई थी.

इस फिल्म के बाद अक्षरा सिंह फिल्म ‘सौगंध गंगा मैया की’ में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में भी उनकी अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बनाया और देखते ही देखते वे भोजपुरी सिनेमा (Akshara singh in Bhojpuri cinema) की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस बन गईं. इस  फ़िल्म में अपना हुनर दिखाने के बाद अक्षरा को साल 2013 में एक के बाद एक कई फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया. इन फिल्मों में दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला आदि खास फ़िल्में हैं.

Khesari Lal Yadav biography – जानिए भैंस चराने और लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी लाल कैसे बने…

इन सभी फिल्मों के साथ ही अक्षरा सिंह को भी भोजपुरी में वह पहचान मिल गई जिसे आसानी से हासिल नहीं किया जा सकता है. अक्षरा सिंह एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक सिंगर (Akshara singh Singer) भी हैं और कई गीतों में अपनी आवाज भी दे चुकी हैं. उनका एक गाना ‘जिस पगले को दिल से चाहा’ को लोगों ने इतना अधिक पसंद किया गया कि इसे कुछ समय के अंदर ही करोड़ों व्यूज मिल गए.

यही नहीं अक्षरा सिंह एक डांसर (Akshara singh Dance) भी हैं और डांसिंग में भी महारत हासिल कर चुकी हैं. उनके डांस स्किल्स भी काफी अच्छे हैं और उनके कई डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर आसानी से देखने को मिल जाते हैं. वे अपने डांस से भी भोजपुरी सिनेमा में बवाल मचा रही हैं. यही वजह है कि अक्षरा सिंह आज भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुकी हैं.

अक्षरा सिंह टीवी करियर (Akshara singh TV career) :

अक्षरा ने फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के साथ ही कई टीवी शोज में भी काम किया है. वे साल 2015 में जीटीवी के ‘काला टीका’ टीवी शो में नजर आई थीं. इस शो के बाद उन्होंने सोनी टीवी के ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ शो में भी अभिनय किया. उन्होंने एक टीवी शो ‘सर्विस वाली बहू’ में भी एक्टिंग की थी जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था.

अक्षरा सिंह से जुड़ी खास बातें :

1. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम कई मौकों पर एक्टर पवन सिंह के साथ जोड़ा जा चुका है. लेकिन कभी भी यह बात किसी भी स्टार ने मीडिया के सामने नहीं की है. कई बार यह बातें भी हुई कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन आपको यह भी बता दें कि यह महज एक अफवाह है.

2. अक्षरा सिंह सोशल मीडिया (Akshara singh on social media) पर बहुत एक्टिव हैं और आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर आपको लाखों की संख्या में उनके चाहने वाले मिल जाएँगे जो उनके पोस्ट को शेयर करने के साथ ही लाइक कर देते हैं.

3. कई बार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह का नाम जोड़ा गया है वहीँ एक विवाद भी है जो इनसे जुड़ा हुआ है. दरअसल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर एक बार यह आरोप लगाया था कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मारपीट की. अक्षरा ने बताया कि वे एक बार शूटिंग के लिए रेस्टोरेंट में रुके थे और यहाँ रात में पवन ने अक्षरा को गलियां दी और घसीटकर दिवार पर सिर भी मारा था.

Rashmi Desai Biography – बी ग्रेड फिल्मों से टीवी की टॉप एक्ट्रेस तक, कुछ ऐसा रहा है रश्मि…

4. अक्षरा सिंह के करियर की सबसे हिट फिल्म ‘सत्या’ रही है. यह फिल्म साल 2017 में रिलीज की गई थी और इस फिल्म में उनके साथ पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निधि झा, और ब्रिजेश त्रिपाठी भी नजर आए थे. इस फिल्म का एक गाना लुलिया मांगेली भी काफी हिट हुआ था.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नेट वर्थ और कमाई (Akshara singh Net Worth and Income) :

अक्षरा सिंह की कमाई (Akshara singh Charges for film and shows) के बारे में बात करें तो वे एक फिल्म के लिए करीब 10 लाख रुपए लेती हैं और इसके साथ ही वे स्टेज शो और लाइव कांसर्ट के लिए 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं. वहीँ अक्षरा सिंह की नेट वर्थ 50 लाख रुपए के करीब बताई जाती है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *