Akhilesh Yadav Biography
July 1, 2021

Akhilesh Yadav Biography : यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हैं अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Biography in Hindi –

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक कुशल राजनेता (Politician) के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. वे अक्सर ही अपने भाषणों पर अपनी बातों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अखिलेश यादव देश के सबसे अधिक जनसँख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री (Youngest chief minister of uttar pradesh Akhilesh Yadav) भी रह चुके हैं.

अपनी कुशल राजनीती से अखिलेश को ना केवल उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) बल्कि पूरे देश में पहचाना जाता है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पुत्र हैं और वे तीन बार सांसद के रूप में भी राज्य की सेवा कर चुके हैं.

आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं अखिलेश यादव कौन हैं ? अखिलेश यादव की बायोग्राफी ? अखिलेश यादव का राजनैतिक करियर ? अखिलेश यादव की फैमिली में कौन हैं ? अखिलेश यादव की लाइफ के बारे में सारी बातें.

Who is Akhilesh Yadav? Biography of Akhilesh Yadav? Political career of Akhilesh Yadav? Who is in Akhilesh Yadav’s family? All things about Akhilesh Yadav’s life.

कौन हैं अखिलेश यादव ? Who is Akhilesh Yadav ?

अखिलेश यादव एक इंडियन पॉलिटिशियन (Indian Politician Akhilesh Yadav) हैं और राजनीती के क्षेत्र का एक जाना-माना चेहरा बन चुके हैं. राजनेता अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (20th Chief Minister of Uttar Pradesh) रह चुके हैं. वे लागतार तीन बाद सांसद के पद पर रह चुके हैं. अखिलेश यादव ने साल 2012 के उत्तर प्रदेश इलेक्शन में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का नेतुत्व किया था.

Azam Khan Biography – विवादित बयानों के लिए जाने जाते है आजम खान, जानिए कैसा रहा है राजनीतिक…

जैसे ही समाजवादी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिला तो 15 मार्च 2012 को अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (20th Chief Minister of Uttar Pradesh) के रूप में शपथ ग्रहण की और प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने.

अखिलेश यादव की बायोग्राफी : Akhilesh Yadav Biography : 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav DOB) का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई विलेज में हुआ था. अखिलेश के पिता का नाम मुलायम सिंह यादव (Akhilesh Yadav Father Mulayam Singh Yadav) है. मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे है. राजनेता अखिलेश के बारे में यह बात बता दें कि वे मुलायम यादव की पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र हैं.

अखिलेश यादव की पत्नी का नाम डिंपल यादव (Akhilesh Yadav wife Dimple Yadav) है. डिंपल भी पॉलिटिक्स का एक जाना-माना चेहरा है और काफी पोपुलिरिटी बटोरती हैं. अखिलेश और डिंपल की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई थी. इस कपल के तीन बच्चे हैं.

डिंपल यादव (Dimple Yadav) के बारे में बता दें कि वे खुद भी साल 2019 में सांसद का चुनाव लड़ चुकी हैं. हालाँकि चुनाव में डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा था.

अखिलेश की पढ़ाई के बारे में बात करें तो आपको जानकारी दे दें कि उनकी पढ़ाई राजस्थान मिलिट्री स्कूल, धौलपुर से हुई है.

Lalu Prasad Yadav Biography – 1990 में बने थे पहली बार मुख्यमंत्री, कुछ ऐसा रहा है political…

मई 2009 में अखिलेश ने चुनाव की तरफ अपने कदम बढ़ाए थे. उन्होंने इस दौरान लोकसभा (Loksabha) के उपचुनाव में फिरोजाबाद सीट में भगीदारी निभाई और अपने प्रतिद्वन्दी और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के प्रत्याशी एसपीएस बघेल (SPS Baghel) हराया. अखिलेश ने बघेल को कुल 67301 वोटों से हराया था.

अखिलेश यादव ने इसके अलावा कन्नौज से भी जीत हासिल की थी. हालाँकि इसके बाद अखिलेश ने फिरोजाबाद की सीट को छोड़ दिया. और इसके साथ ही कन्नौज सीट को अपने पास रखा.

जब मुख्यमंत्री बने अखिलेश यादव : मार्च 2012 के दौरान अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा और 224 सीटों पर जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही अखिलेश महज 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के 33वें मुख्यमंत्री बन गए. वे उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने.

लेकिन जुलाई 2012 के दौरान उनके पिता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनके कार्य की आलोचना की. साथ ही मुलायम सिंह ने लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि व्यापक सुधर किए जाएँगे.

इसके बाद लोगों में इस बात को लेकर संदेश फैलने लगा कि अखिलेश यादव नहीं बल्कि उनके पिता और चाचा उनकी सरकार को चला रहे हैं.

Nitish Kumar Biography – साल 2000 में महज 7 दिन के मुख्यमंत्री बने थे नीतीश कुमार

लोगों को अखिलेश सरकार (Akhilesh Government) की आलोचना करने का मौका तब मिला जब उनकी सरकार के द्वारा एक आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित किया गया. लोगों ने सरकार की काफी आलोचना की और सरकार को आईएएस ऑफिसर को बहाल करना पड़ा.

साल 2013 में जब मुजफ्फरनगर में दंगे (muzaffarnagar riots) हुए तब करीब 43 लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही 90 से भी अधिक लोग घायल हो गए, इसके परिणामस्वरूप सरकार को यहाँ कर्फ्यू लगाना पड़ा. इसके बाद यहाँ भारतीय सेना आई और स्थिति को संभाला. यह दंगा हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के बीच हुआ जिसके कारण सरकार की काफी आलोचना हुई.

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के दौरान कई ऐसे काम भी किए जिनके चलते उनकी तारीफ भी हुई. उन्होंने अपने कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow express way) का निर्माण करवाया. यह देश का सबसे सबसे आधुनिक एक्सप्रेस-वे है.

उन्होंने ही अपनी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में ‘यू पी 100 पुलिस सेवा’ और ‘108 फ्री एंबुलेन्स सेवा’ की भी शुरुआत की. अखिलेश के कार्यकाल में ही लखनऊ मैट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्र पार्क (एशिया का सबसे बड़ा पार्क), जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर, लखनऊ- बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 2 आदि का निर्माण भी किया गया है.

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान ही प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए लैपटॉप का वितरण किया था.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *