March 29, 2018

इस अभिनेत्री ने की थी डॉक्टरी की पढ़ाई, रह चुकी हैं Mrs वर्ल्ड

अकसर समाज ये मानता है कि लड़की की शादी के बाद उसके लिये सफलता के सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं. उसके करियर पर फुलस्टॉप लग जाता है. उस पर घर की जिम्मेदारियों का बोझ लद जाता है. बच्चों के पालन-पोषण और पति की देखरेख में ही उसका सारा जीवन बीत जाता है. लेकिन इस बात को गलत साबित किया है मॉडल से एक्ट्रेस बनी अदिति गोवित्रिकर ने. आपको बता दें कि अदिति एक एक्ट्रेस होने से पहले एक डॉक्टर हैं. वह अपने करियर के साथ अपनी फैमिली की जिम्मेदारियों को भी निभाती है.

एक्ट्रेस के साथ साथ है एक डॉक्टर भी

खूबसूरत अदाकार अदित गोवित्रिकर का जन्म 21 मई 1976 को महाराष्ट्र के पनवेल में हुआ था. बचपन से अदिति टॉपर रही हैं. उनका बचपन किताबों में ही बीता है. वे हमेशा कॉलेज स्कूल में अवव्ल रही हैं. उन्होने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से MBBS किया हुआ है.

निभा रही है सिंगल मदर की भूमिका

गोवित्रिकर की शादी मुफ़जल लकड़ावाल से हुई. वे दोनों 7साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे फाइनली 1998 में उनकी शादी हो गई. रिश्तों में दरार की वजह से 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया.अदिति की दो बेटियां हैं और फिलहाल वह सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं.

करियर की शुरुआत

अदिति ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में ग्लैडरैग्स मेगा मॉडेल कॉन्टेस्ट जीतने के बाद किया. 1997 में वह एशियाई सुपर मॉडल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉडी और सर्वश्रेष्ठ चेहरे पुरस्कार भी जीता। उन्होने पॉड्स जैसी कंपनियों के लिए मॉडलिंग की और टीवी विज्ञापनों में भी शामिल हुईं रितिक रोशन के साथ बेहद लोकप्रिय कोका-कोला विज्ञापन में भी शामिल थी.

2001 में जीता मिसेज वर्ल्ड कॉन्टेस्ट

इसके अलावा इन्होंसने भेजा फ्राई-2′, ‘दे दनादन’, ‘पहेली’ जैसी कई फिल्मोंल में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है. इन सबके साथ अदिति की एक और खास बात है कि वह सोशल साइट्स ट्विटर पर भी ऐक्टिव रहती हैं.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *