इंदौर, 25 दिसंबर। समाजवादी इंदिरा नगर, महू नाका स्थित आदर्श विद्या भवन एवं आदर्श स्मार्ट किड्स एकेडमी का संयुक्त वार्षिकोत्सव “प्रकाशम” मंगलवार 30 दिसम्बर को शाम 4.30 बजे धार रोड, लाबरिया भेरू चौराहा स्थित बालकृष्ण बाग पर मनाया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील चोपड़ा, संचालक राजेंद्र सोनी एवं आदर्श स्मार्ट किड्स एकेडमी की प्राचार्य राधिका सोनी तथा आदर्श विद्या भवन के प्राचार्य सूरज सोनी ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी सरदार प्रीतम सिंह लूथरा एवं पार्षद हरप्रीत लूथरा के आतिथ्य में इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी और प्रावीण्यता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा।
adarsh vidhya bhawan, adarsh vidhya bhawan indore
