Abhijit Mukherjee
July 6, 2021

Abhijit Mukherjee : कांग्रेस को छोड़ तृणमूल कांग्रेस के हुए प्रणब दा के बेटे अभिजीत मुखर्जी

Abhijit Mukherjee Biography in Hindi –

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के बेटे अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) को लेकर एक बार फिर राजनीति (Politics) गर्म होती नजर आ रही है. अभिजीत मुखर्जी ने हाल ही में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का दामन थामा है. वे इससे पहले कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) ने साल 2012 और साल 2014 के दौरान कांग्रेस (Congress) पार्टी की तरफ से पश्चिम बंगाल के जंगीपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था और यहाँ से विजयी भी हुए थे. हालाँकि साल 2019 में भी कांग्रेस के द्वारा इस सीट से ही उन्हें चुनाव लड़ाया गया था लेकिन वे हार गए.

Pranab Mukherjee Biography- राजीव गांधी से अनबन के बाद प्रणब मुखर्जी ने बनाई थी अलग पार्टी

चलिए आज हम देखते हैं अभिजीत मुखर्जी की बायोग्राफी और उनके जीवन से जुड़ी खास बातें : Abhijit Mukherjee Biography in Hindi –

1. अभिजीत मुखर्जी का जन्म 2 जनवरी 1960 को पश्चिम बंगाल के हुगली में हुआ था. (Abhijit Mukherjee Date of Birth)

2. उनके पिता का नाम प्रणब मुखर्जी और माता का नाम सुरवा मुखर्जी है. (Abhijit Mukherjee Parents)

3. अभिजीत मुखर्जी की पत्नी का नाम श्रीमती चित्रलेखा मुखर्जी है और वे एक समाज सेविका के रूप में समाज में अपनी सेवा दे रही हैं. (Abhijit Mukherjee Wife)

4. राजनेता का राजनीति में आने का सफ़र भी काफी शानदार रहा है. राजनीति में आने से पहले अभिजीत मुखर्जी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, मारूति बिज़नेस लिमिटेड और स्टील अथ्योरिटी ऑफ इंडिया आदि कई जगहों पर काम कर चुके हैं.

5. साल 2011 के दौरान जब अभिजीत मुखर्जी के पिता दिवंगत प्रणब मुखर्जी देश देश के राष्ट्रपति बने तब उन्होंने भी राजनीति की दिशा में अपने कदम बढाए.

6. अभिजीत मुखर्जी ने साल 2011 में नलहट्टी विधानसभा क्षेत्र से पॉलिटिक्स की तरफ रुख किया. अभिजीत के पिता के स्थान पर जांघीपुर से चुनाव लड़ा.

Mamta Banerjee Biography- कांग्रेस छोड़ खड़ी की खुद की पार्टी, जानें कौन हैं उनका उत्तराधिकारी

7. साल 2014 में अभिजीत मुखर्जी ने फिर से जांघीपुर से ही चुनाव लड़ा और इस पर जीत भी हासिल की.

8. जिसके बाद अभिजीत मुखर्जी को कांग्रेस पार्टी ने साल 2019 में चुनाव के लिए खड़ा किया लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

9. बता दें कि साल 2014 के दौरान ही अभिजीत मुखर्जी की की बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी कांग्रेस के साथ राजनीति में अपना सफ़र शुरू किया था.

10. 31 अगस्त 2020 को अभिजीत मुखर्जी के पिता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (13th President of India Pranab Mukherjee) का निधन हो गया. (Pranab Mukherjee Death).

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *