Karishma Kapoor Biography – दोस्तों आज हम बात करेंगे 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर की. बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्द कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर को उनके फैंस ‘लोलो’ के नाम से भी जानते हैं. करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है.
पर्दे पर जहाँ करिश्मा कपूर ने बड़ी सफलता हासिल की हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है. अपनी फिल्मों के अलावा करिश्मा कपूर अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही है.
करिश्मा कपूर को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते रहते है, जैसे करिश्मा कपूर की शादी किससे हुई?, करिश्मा कपूर के कितने बच्चे हैं? और इनके अलावा भी बहुत कुछ. तो चलिए दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे करिश्मा कपूर के फ़िल्मी करियर और करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में –
Kareena Kapoor Khan Biography : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल है करीना कपूर खान का नाम
करिश्मा कपूर की जीवनी (Karishma Kapoor Biography)
करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मायानगरी मुम्बई में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान में हुआ था. करिश्मा कपूर के पिता का नाम रणधीर कपूर है. करिश्मा कपूर की माता का नाम बबिता कपूर है. करिश्मा कपूर के माता-पिता भी अभिनय की दुनिया में अपना नाम कमा चुके हैं. करिश्मा कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर और दादा राज कपूर का नाम बॉलीवुड की महान शख्सियतों में गिना जाता है. करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर भी एक सफल बॉलीवुड एक्ट्रेस है.
करिश्मा कपूर की शिक्षा (Karishma Kapoor Education)
करिश्मा कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई और वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून से पूरी की है. इसके बाद करिश्मा कपूर ने मीठीबाई कॉलेज, विलेपार्ले, मुंबई से कॉमर्स में दो साल की पढ़ाई की है.
करिश्मा कपूर की शादी (Karishma Kapoor Wedding)
किसी समय करिश्मा कपूर की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी. करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई भी हो गई थी, लेकिन उनकी मां के हस्तक्षेप के कारण सगाई टूट गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर किसी समय बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ रिलेशन में थी. करिश्मा कपूर, अजय देवगन को लेकर काफी सीरियस थी, लेकिन बाद में अजय देवगन और काजोल के बीच नजदीकी बढ़नी शुरू हुई, जिसके बाद अजय और करिश्मा का ब्रेकअप हो गया.
इस बीच साल 2003 में करिश्मा कपूर ने उद्योगपति संजय कपूर से शादी कर ली. संजय कपूर सिक्स्ट इंडिया के सीईओ थे. संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दो बच्चे हुए. करिश्मा कपूर की बेटी का नाम समीरा और बेटे का नाम किआन है. हालाँकि यह रिश्ता कुछ सालों में खत्म हो गया और 2016 में उनका तलाक हो गया.
अजय के लिए रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश!
करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर (Karishma Kapoor Filmy Career)
करिश्मा कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में 17 साल की उम्र में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की थी. हालाँकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप तरह साबित हुई थी. साल 1992 में करिश्मा कपूर और अजय देवगन की फिल्म ‘जिगर’ रिलीज हुई और वह फिल्म हिट साबित हुई. इसके बाद करिश्मा कपूर ने अनाड़ी, राजा बाबु, सुहाग, कुली नं. 1, गोपी किशन, साजन चले ससुराल, राजा हिंदुस्तानी, जीत, दिल तो पागल है, फिजा और ज़ुबिदा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है.
करिश्मा कपूर को मिले पुरस्कार (Karishma Kapoor Awards)
करिश्मा कपूर को एक बार नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है. इसके अलावा उन्हें 4 बार फिल्मफेयर अवार्ड दिया जा चूका है. फिल्मो में एक्टिंग करने के साथ-साथ कपूर ने टेलीविज़न सीरीज करिश्मा – दी मिराक्लेस ऑफ़ डेस्टिनी (2003) में मुख्य भूमिका निभाई थी और रियलिटी शो जैसे नच बलिये और हँस बलिये में जज भी बन चुकी है.
Shilpa Shetty Biography : खूबसूरती में फिट और डांस में हिट हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
