Kunal Kamra Biography – हेलो दोस्तों ! आज हम बात करने जा रहे हैं इंडियन यूट्यूबर (Indian Youtuber Kunal Kamra) कुणाल कामरा के बारे में. कुणाल कामरा (Kunal Kamra Comedian) एक कॉमेडियन हैं और अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) की फैन फ़ॉलोइंग भी काफी अच्छी है और उनके फैंस उनके वीडियोज देखना भी काफी पसंद करते हैं.
आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कुणाल कामरा के जन्म (Kunal Kamra DOB) से लेकर, कुणाल कामरा की बायोग्राफी (Kunal Kamra Biography in Hindi), कुणाल कामरा (Kunal Kamra Youtube Channel) के Youtube चैनल, कुणाल कामरा की बाकि बातों के बारे में विस्तार से :
कॉमेडियन और एक्ट्रेस होने के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं सुगंधा मिश्रा
कुणाल कामरा का जन्म : (Kunal Kamra DOB)
यूट्यूब स्टार कुणाल कामरा का जन्म 2 अक्टूबर 1988 को हुआ था. कुणाल का जन्म स्थान सपनों का शहर यानि मुंबई (महाराष्ट्र) है.
कुणाल कामरा का परिवार : (Kunal Kamra Family)
कॉमेडियन कुणाल के परिवार को लेकर सोशल मीडिया या इन्टरनेट पर भी अधिक जानकारी उपलब्द्ध नहीं है लेकिन जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कुणाल कामरा के पिता एक फार्मेसी का संचालन करते हैं.
कुणाल कामरा की शिक्षा : (Kunal Kamra Education)
शुरूआती शिक्षा मुंबई के ही एक माध्यमिक विद्यालय से करने के बाद कुणाल कामरा ने वाणिज्य में ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की. कुणाल कामरा का ग्रेजुएशन जय हिन्द कॉलेज से शुरू हुआ था लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया.
कुणाल कामरा का करियर : (Kunal Kamra Career)
कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने यूट्यूब पर अपना एक चैनल बनाया है जहाँ से वे अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं. कुणाल कामरा का यह चैनल (Kunal Kamra Youtube Channel) उनके ही नाम से बना हुआ है. वे एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं.
इसके साथ ही वे कई बार सामाजिक मुद्दों को लेकर भी अपने वीडियोज के साथ सामने आते ही रहते हैं. कुणाल कामरा को कई बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (Bhartiya Janta Party) को अपने वीडियोज में ट्रोल करते हुए या उसका मजाक बनाते हुए देखा जाता रहता है.
उसके यूट्यूब चैनल पर या सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Account of Kunal Kamra) पर आपको कई ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाएँगे जो विवादों से घिरे हुए हैं. इसके अलावा कुणाल कामरा “Shut Up Ya Kunal” नाम से एक पॉडकास्ट को भी होस्ट करते हैं, जिसे लेकर वे काफी फेमस भी हैं.
कुणाल कामरा ने महज 17 साल की उम्र से ही काम करना शुरू किया था. उन्होंने खुद की इन हाउस प्रोडक्शन टीम में MTV इंटर्न के रूप में काम किया था. जिसके बाद उन्हें प्रसून पांडे की कॉर्किस फिल्म्स में भी बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट काम करते हुए देखा गया था.
कुणाल के बारे में यह खास बात आपको बता दें कि उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन बनाए हैं. जिसके बाद उन्होंने कॉमेडी के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मन बनाया. जिसके लिए उन्हें उनके ही एक दोस्त सिद्धार्थ डुडेजा में प्रेरित किया.
साल 2013 में अपने दोस्त सिद्धार्थ की बात मानकर कुणाल कामरा ने स्टैंडअप कॉमेडी की तरफ अपने कदम बढ़ाए. जिसके बाद कुणाल कामरा ने अपना स्टैंडअप कॉमेडियन का सफ़र मुंबई में कैनवस क्लब में एक शो के साथ शुरू किया. जिसे काफी पसंद भी किया गया.
पैन बेचने से लेकर एक बेस्ट कॉमेडियन बनने का जॉनी लीवर का सुहाना सफर
इस प्रदर्शन के बाद उन्हें तारीफें मिलना शुरू हुई और उन्होंने साल 2017 में अपने दोस्त रामित वर्मा के साथ एक पॉडकास्ट “Shut Up Ya Kunal” लांच किया. शो में बीजेपी के कई प्रवक्ताओं को देखा जा चुका है.
जब कुणाल कामरा का लगाया एयरलाइंस ने बैन :
कुणाल कामरा पर साल 2020 जनवरी महीने के दौरान एक फ्लाइट में फेमस जर्नालिस्ट अर्नब गोस्वामी के साथ कुछ अभद्रता किए जाने को लेकर इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइस जेट के साथ ही कई एयरलाइन्स के द्वारा 6 महीने के लिए बैन कर दिया गया था.
