Arun Govil Biography
June 23, 2021

Arun Govil Biography : अरुण गोविल के चाहने वाले उन्हें मानते हैं भगवान श्रीराम

Arun Govil Biography – अरुण गोविल (Arun Govil) को हम सभी भगवान राम (Lord Ram) के तौर पर जानते हैं. अरुण गोविल (Arun Govil) ने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) द्वारा निर्मित धारावाहिक ‘रामायण’ (Ramayan) में भगवान राम की भूमिका निभाई थी. इस रोल से अरुण गोविल (Arun Govil) को समूचे भारत में एक अलग ही पहचान मिली. अरुण गोविल (Arun Govil) के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका चेहरा देखने भर से मन में श्रद्धा का भाव पैदा हो जाता है.

आज भी अरुण गोविल (Arun Govil as Shree Ram) को लोग भगवान राम ही मानते हैं और उन्हें देखते ही उनके चरण तक छूने लगते हैं. अरुण गोविल (Arun Govil) ने भगवान राम का किरदार इतनी तल्लीनता से निभाया था कि भगवान राम को लोग वैसे ही देखने लगे.

भगवान श्रीराम के रूप में खुद को स्थापित कर चुके अरुण गोविल (Arun Govil Biography in Hindi) के जीवन से जुड़ी कई बातें हैं जिनसे अब भी लोग अंजान हैं. तो चलिए बात करते हैं इस बारे में :

1. अरुण गोविल (Arun Govil DOB) का जन्म 12 जनवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई भी उत्तर प्रदेश से ही की है.

2. अपने बचपन से ही अरुण गोविल (Arun Govil Acting) को अभिनय का शौक था. इसके चलते ही उन्होंने नाटक में भी अभिनय किया. वे अपने स्कूल और कॉलेज के फंक्शन के नाटकों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे.

3. अरुण गोविल (Arun Govil) के पिता हमेशा से ही यह चाहते थे कि वे एक सरकारी नौकरी करें. लेकिन अरुण का ऐसा सोचना नहीं था. वे कुछ अलग करना चाहते थे.

Ramanand Sagar Biography – रामायण बनाने के लिए रामानन्द सागर को करना पड़ा कड़ा संघर्ष

4. अपनी इस सोच के साथ ही अरुण गोविल (Arun Govil) साल 1974 में बम्बई चले गए और वहां पहुंचकर उन्होंने खुद का बिज़नेस भी शुरू कर दिया. इस वक्त उनकी उम्र भी केवल 17 साल ही थी.

5. बिज़नेस में वे अपने भाई के साथ काम करते थे लेकिन उनका मन एक्टिंग में अधिक लगता था इस कारण उन्होंने अपने कदम बिज़नेस से एक्टिंग की तरफ मोड़ना शुरू कर दिया.

6. अरुण गोविल (Arun Govil) के पिता का नाम श्री चन्द्रप्रकाश गोविल है जोकि मेरठ में एक सरकारी इंजिनियर थे. एक्टर के 7 भाई-बहन हैं.

7. अरुण गोविल (Arun Govil wife name Sreelekha Govil) की पत्नी का नाम फिल्म अभिनेत्री श्रीलेखा गोविल से हुई है. श्रीलेखा एक्टर बनने से पहले एक टेक्सटाइल डिज़ाइनर के रूप में कार्य करती थीं, जिसके बाद उन्होंने भी अभिनय की दुनिया में अपना लक अजमाया था.

8. श्रीलेखा को अरुण गोविल (Arun Govil) अपनी सफलता का श्रेय देते हैं और उन्हें ही अपने आगे बढ़ने की वजह भी बताते हैं.

9. इस कपल यानि अरुण गोविल (Arun Govil and Sreelekha Govil) और श्रीलेखा गोविल के 2 बच्चे हैं. इनके बेटे का नाम अमाल गोविल और बेटी का नाम सोनिका गोविल है.

10. अरुण गोविल (Arun Govil) चाहे बाम्बे 1975 में पहुँच गए लेकिन उन्हें एक्टिंग करियर शुरू करने में दो साल लग गए. अरुण गोविल (Arun Govil) ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1977 मे फिल्म ‘पहेली’ से की थी. इस फिल्म में उन्हें एक सपोर्टिंग एक्टर के रूप में देखा गया था.

राम मंदिर ट्रस्ट क्या है ? राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कौन हैं ? ट्रस्ट से जुड़ी सभी जानकारियां

11. इस फिल्म का प्रोडक्शन राजश्री प्रोडक्शन (Rajshri Productions)  ने किया था और उन्हें अरुण गोविल (Arun Govil) की एक्टिंग काफी अच्छी लगी. इसके बाद उन्हें तीन फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर काम दिया गया. इन फिल्मों के नाम सावन को आने दो (1979), राधा और सीता (1979), और साँच को आंच नहीं (1979) हैं.

12. तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला लेकिन फिल्म सावन को आने दो ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की और फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म की स्टोरी के साथ ही फिल्म के म्यूजिक को भी काफी पसंद किया गया.

13. इस फिल्म के बाद अरुण गोविल (Arun Govil) को पहचान मिलना शुरू हुई और उन्हें साल 1981 में कनक मिश्रा की फिल्म ‘जियो तो ऐसे जिओ’ में देखा गया था. इस फिल्म के हिट होने के साथ ही अरुण गोविल (Arun Govil) को और भी अधिक काम हिंदी फिल्म सिनेमा में मिलने लगा.

14. अरुण गोविल (Arun Govil) ने ना केवल हिंदी फिल्मों बल्कि भोजपुरी, ब्रजभाषा, उड़िया, तेलुगु आदि भाषाओँ में भी काम किया है.

15. उनका टीवी की दुनिया में डेब्यू हुआ रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘विक्रम और बेताल’ से. इस सीरियल में अरुण गोविल (Arun Govil) ने राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाया था. इस किरदार के साथ ही उनकी एक्टिंग को भी काफी तारीफें मिली.

16. इसके बाद अरुण गोविल (Arun Govil) ने रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में प्रभु श्रीराम के किरदार को निभाया. यह टीवी शो साल 1987-88 में प्रसारित किया गया था. इसके साथ ही यह सीरियल दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला पौराणिक सीरियल भी बन गया.

17. जब रामानंद सागर (Ramanand Sagar Ramayan) टीवी शो रामायण बनाने का विचार कर रहे थे, तब अरुण गोविल (Arun Govil) ने उनसे सीरियल में राम का किरदार निभाने के लिए कहा. लेकिन अरुण गोविल (Arun Govil) को रामायण में भरत या लक्ष्मण के किरदार के लिए चयनित किया गया. मगर अरुण गोविल (Arun Govil) ने भी राम का ही किरदार करने के मन बना लिया था और इसे निभाया भी.

18. रामायण में अरुण गोविल (Arun Govil) को राम का किरदार मिलने का एक कारण उनकी मुस्कराहट भी रही. इसी मुस्कराहट ने राम के किरदार को परदे पर एक नया रूप भी दिया.

Arvind Trivedi Biography : रावण के किरदार को अरविंद त्रिवेदी ने किया अमर

19. रामानंद सागर की रामायण को लोगों ने बहुत अधिक प्यार दिया और देखते ही देखते अरुण गोविल (Arun Govil) का स्टारडम आकाश छूने लगा. 

20. अरुण गोविल (Arun Govil) की पोपुलिरिटी का आलम कुछ यूँ था कि लोग उन्हें भगवान मानने लग गए थे. लोगों ने घरों में उनकी तस्वीर लगाकर उसकी पूजा करना शुरू कर दिया था. यहाँ तक कि जब अरुण गोविल (Arun Govil) कहीं जाते तो लोग उनके चरणों में गिर जाते थे.

21. रामायण के लिए अरुण गोविल (Arun Govil) को साल 1989 में ‘बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल’ अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था.

22. हालाँकि इस शो के बाद उन्हें फिल्मों में हीरो का किरदार मिलना बंद हो गया था. क्योंकि डायरेक्टर उनसे कहते थे कि आपकी छवि लोगों के बीच काफी मजबूत बन चुकी है और आपके साथ किसी एक्ट्रेस को नहीं जोड़ा जा सकता है और पर्दे पर आपसे कोई रोमांस भी नहीं कराया जा सकता.

23. इसके बाद खुद अरुण गोविल (Arun Govil) ने ही इस बात को स्वीकार कर लिया और एक्टिंग न करते हुए प्रोडूसर बनकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ गए. अरुण गोविल (Arun Govil) ने अरुण गोविल (Arun Govil Production Private Limited) प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड को शुरू किया.

24. अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ अरुण गोविल (Arun Govil) ने कई सीरियल बनाए और पौराणिक सीरियल्स का हिस्सा बनकर फिल्म सिनेमा में एक्टिव रहे हैं.

25. अरुण गोविल (Arun Govil) की रामायण को फिर एक बार दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था. जहाँ लोगों ने फिर एक बार रामायण को बहुत प्यार दिया और अरुण गोविल (Arun Govil) को पसंद भी किया.

26. अरुण गोविल (Arun Govil) को हम इसके बाद कई शोज में अपने फ़िल्मी सफ़र और रामायण के सफ़र के बारे में बता चुके हैं. वे कई बार अपने एक्सपीरियंस भी लोगों के साथ शेयर कर चुके हैं.  

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *