दोस्तों ! आज हम बात कर रहे हैं मल्लिका दुआ (Mallika Dua) के बारे में. मल्लिका एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक कॉमेडियन के तौर पर भी काम करती हैं. उन्हें अपने कई वीडियोज के कारण काफी पोपुलिरिटी मिली है. मल्लिका दुआ का कॉमेडी का अंदाज काफी जुदा है जो उन्हें और भी फेमस बनाता है.
वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम से लेकर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर भी शेयर करती हैं. उनके वीडियो में उनका कॉमिक स्टाइल (Mallika Dua Comedy) भी काफी अलग होता है.
मल्लिका दुआ प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार विनोद दुआ की बेटी (Mallika Dua daughter of Journalist Vinod Dua) हैं. उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई आधुनिक विद्यालय, बाराखंबा से की है. मल्लिका के बारे में बता दें कि वे आधी-डेरावली पंजाबी और आधी-तमिल ब्राह्मण हैं. मल्लिका दुआ को हम कई वीडियोज के अलावा फिल्म्स और वेब सीरीज में भी देख चुके हैं.
Madhuri Dixit Biography : हर फिल्म से धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने जीता लोगों का दिल
मल्लिका दुआ (Mallika Dua date of birth) का जन्म 17 जुलाई 1989 को हुआ था. एक्ट्रेस को उनकी ऑन-पॉइंट कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है. उन्हें उनके दिल्ली बेस्ड करैक्टर मेकअप दीदी (Mallika Dua makeup didi) के लिए काफी पहचान मिली है. उनके शिट पीपल से : सरोजिनी नगर एडिशन (Shit People Say: sarojini nagar edition) ने भी उन्हें काफी पहचान दिलाई है. वे अमेरिका के फ्रैंकलिन और मार्शल कॉलेज से थिएटर मेजर भी हैं. मल्लिका का करियर मैककेन एरिकसन में एक ट्रेनी के तौर पर शुरू हुआ था.
साल 2016 के अगस्त में एक फुल टाइम एंटरटेनर बनने के लिए वे मुंबई चली आई थीं. जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में खुद का YouTube चैनल भी लॉन्च कर दिया था. जिसके साथ ही वे आल इंडिया बकचोद में भी नजर आई थीं.
मल्लिका को कॉमेडियन अमुकुराजा के साथ गर्लियापा के पहले एपिसोड में देखा गया था. जिसके साथ ही उन्हें वेब सीरीज ‘द ट्रिप’ (The Trip) में भी देखा गया था. फिल्म हिंदी मीडियम (mallika in hindi medium) में भी मल्लिका हुआ ने काम किया है. द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज में भी मलिका हुआ को जाकिर खान और हुसैन दलाल के साथ देखा गया था.
मल्लिका दुआ ने द ट्रिप के सेकंड पार्ट में भी काम किया है. उन्हें शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी गेस्ट रोल करते देखा गया. मल्लिका ने ‘इंदु की जवानी’ फिल्म में भी काम किया है. फ़िल्म में उनके साथ कियारा अडवाणी लीड रोल में दिखाई दी थीं.
Disha Patani Biography – मॉडलिंग से शुरू किया करियर, बनना चाहती थी एयर फोर्स पायलट
मल्लिका महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी समय चर्चा में रही थीं. मी टू कैंपेन में भी मल्लिका को काफी एक्टिव देखा गया था. इसके तहत ही उन्हें कई विवादों में भी घिरा हुआ देखा गया था. मल्लिका को हम कई बार लोगों के सामने अपनी बातें रखते हुए देख ही चुके हैं. मल्लिका को लोग अपनी बात बेबाकी से सबके सामने रखने के कारण पसंद भी करते हैं.
सोशल मीडिया पर आप मल्लिका दुआ के फनी से लेकर दूसरे सीरियस वीडियोज भी देखते ही रहते हैं. उनके डिफरेंट स्टाइल के कारण ही लोग उन्हें पसंद भी करते हैं. उनका स्टाइल ही उन्हें सबसे अलग बनाता है.
