October 21, 2017

अपनी कामयाबी गूगल की कंपनी में नौकरी करने की बजाय समोसे बेचकर कमाई

लाइफ में कामयाब बनने के लिए सबसे पहले हमारी सोच और उस सोच को हमेशा कायम रखने के लिए बहुत बड़ी हिम्मत की जरूरत होती है क्योकि अक्सर कई लोग कामयाबी पाने के लिए अपनी सोच का पैमाना तो बना लेता है। लेकिन उस सोच पर कायम नहीं रह पाते है जैसे की यदि आपको एप्पल,अमेज़न या गूगल की बड़ी कंपनी में नौकरी मिल जाए तो आप यही सोचे के की अब तो आपकी लाइफ पूरी तरह से सेट होगई है। जिसके बाद में आप अपने आपको एक कामयाब और सफल व्यक्ति मानने लेगेगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है।

जिसने गूगल की नौकरी छोड़ कर समोसे बेचे अब आप यही सोच रहे होगे न की वह कितना बड़ा बेवकूफ होगा जिसने गूगल की नौकरी छोड़ कर समोसे बेचने लगा। लेकिन असल में कामयाबी तो वह होती है। न जो अपने हुनर के दम पर अपने आप को कामयाब बनाएं हाँ जिसमे हम सफल होना हो लेकिन उसमे हमारी एक ख़ुशी तो जरुर होती है।

कौन है यह शख्स

मुंबई में रहने वाले मुनाफ कपाडिया ही एक ऐसे शख्स है जिन्होंने अपनी कामयाबी गूगल कंपनी में नौकरी करने में नहीं बल्क़ि समोसे बेचकर कमाई है यह एक बहुत ही रोचक बात है की मुनाफ ने गूगल की इतनी बड़ी कंपनी में नौकरी करने की बजाय एक छोटा-सा बोहरी खाने का बिजनेस शुरू करने का सोचा।

कैसे आया यह आइडिया

मुनाफ कपाडिया जब अपने छुट्टी के दिन में घर में टीवी देख रहे थे और उस वक्त उनकी माँ ने उनसे टीवी का रिमोंट छीन लिया और अपना फेवरिट टीवी शो देखने लगी जिसके बाद में मुनाफ और उनकी माँ के बीच में रिमोंट के लिए लड़ाई होने लगी और मुनाफ ने अपनी माँ से कहा की आप कोई और काम कर लो लेकिन फिर माँ ने कहा की उनके पास में कोई काम नहीं है करने के लिए और उस के बाद में अपना फेवरिट टीवी शो देखने लगी जिस पर अपनी माँ को बीजी रखने के लिए मुनाफ को खाने के बिजनेस का आइडिया आया। क्योकि मुनाफ की माँ बहुत ही अच्छा खाना बनाती है फिर मुनाफ ने सोचा की उनकी माँ का हुनर बर्बाद होने की बजाय उन्हें खाना बनाने के बिजनेस में लगाना चाहिए।

मुनाफ ने अपने दोस्तों को खाने पर बुलाया

सबसे पहले मुनाफ ने अपने दोस्तों को मैसेज कर के घर खाना खाने के लिए बुलाया और मुनाफ की माँ के हाथो का खाना खा कर उनके दोस्तों ने बहुत ही तारीफ की जिसके बाद में खाने का बिजनेस करने का उन इरादा ओर भी पक्का हो गया।

गूगल की नौकरी छोड़ना

मुनाफकी सबसे पहली चुनौती थी गूगल की नौकरी छोड़ कर खाने का बिजनेस शुरू करने के लिए परिवार वालो को मानना। जोकि बहुत ही मुश्किल भरी चुनौती थी लेकिन मुनाफ ने और उनकी माँ ने बोहरी खाने का बिजनेस शुरू किया।

बोहरी खाना मुंबई में मिलना मुश्किल है

बोहरी खाना दाऊदी बोहरा समाज का सबसे प्रचलित खाना है जिसका मुंबई में मिलना काफी मुश्किल है जिसकी वजह से मुनाफ को बहुत फायदा हुआ। किचन की हेड सेफ उनकी माँ को बनाया गया क्योकि वह बोहरी समाज का प्रचलित खाना बनने में एक्सपर्ट होने के साथ-साथ उनके हाथों में बहुत अच्छा स्वाद भी था। जिसे खा कर कस्टमर मुनाफ की माँ के गले तक लग जाते है मुनाफ के बोहरी खाने की डिस में समोसे,मटन समोसा, नरगिस कबाब ,डब्बा गोश्त अन्य चीजें शामिल थी।

मुनाफ के समोसे बॉलीवुड़ सेलिब्रिटीज के लिए पॉपुलर

शुरुआत में तो मुनाफ के खाने के बिजनेस में केवल लंच और डिनर ही बनाया जाता था। लेकिन अब मुनाफ ने अपना कैटरिंग का बिजनेस भी शुरू कर दिया है। जिसके बाद में मुंबई जिसे फिल्मो की दुनिया कहा जाता है उस इंडस्ट्री में भी मुनफ के किचन से ही खान जाता है जिसकी वजह से बॉलीवुड़ सेलिब्रिटीज में मुनाफ के समोसे बहुत ही पॉपुलर है।

मुनाफ के किचन से साल का 75 लांख से 1 करोड़ तक की कमाई

बोहरी किचन का बिजनेस मुनाफ ने अपनी माँ के साथ में 2015 में स्टार्ट किया था सिर्फ 2 साल में मुनाफ अपने किचन से साल की 75 लांख से 1 करोड़ तक की कमाई करता है।

फेमस मैगज़ीन फोर्ब्स

मुनाफ को इस बिजनेस के लिए वर्ल्ड की सबसे फेमस मैगज़ीन में फोर्ब्स अंडर में 30 में भी लोकप्रिय जगह मिली है।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *