IPL में एक ऑवर में पांच छक्के लगाकर राहुल तेवतिया ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। राहुल तेवतिया की हर कोई तारीफ़ कर रहा है। हालाँकि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए राहुल तेवतिया ने काफी संघर्ष किया है। लेकिन कहते हैं न कि, “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” राहुल तेवतिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। तो चलिए जानते है कि राहुल तेवतिया कौन है? और वह कैसे IPL के स्टार खिलाड़ी बने।
1. राहुल तेवतिया का जन्म (Rahul Tewatia’s date of birth)
राहुल तेवतिया का जन्म 20 मई 1993 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। राहुल तेवतिया के पिता का नाम कृष्णपाल तेवातिया है। कृष्णपाल तेवातिया पेशे से वकील है।
2. राहुल तेवतिया का क्रिकेट करियर (Rahul Tewatia’s cricket career)
राहुल तेवतिया को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। उन्होंने मात्र चार साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके क्रिकेट के प्रति जूनून को देखते हुए राहुल तेवतिया को उनके पिता ने बल्लभगढ़ स्थित एक क्रिकेट अकादमी में भर्ती करा दिया। क्रिकेट अकादमी में भर्ती होने के बाद राहुल तेवतिया ने क्रिकेट की बारीकियों को सीखना शुरू किया। क्रिकेट और सफलता हासिल करने के लिए राहुल तेवतिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव की अकादमी में भर्ती हो गए। यहाँ आने के बाद राहुल तेवतिया के क्रिकेट में सुधार आया और वह जल्द ही हरियाणा की रणजी टीम में बतौर लेग स्पिनर चुने गए। रणजी मैचों में राहुल तेवतिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 दिसम्बर 2013 को हरियाणा की ओर से खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ फ़र्स्ट क्लास में और 25 फरवरी 2017 को उड़ीषा के खिलाफ दिल्ली में लिस्ट A के लिए डेब्यू किया।
3. राहुल तेवतिया का IPL करियर (Rahul Tewatia’s IPL career)
राहुल तेवतिया ने साल 2014 में राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ डेब्यु किया था। इसके बाद 2017 में राहुल तेवतिया को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीद लिया। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब में राहुल तेवतिया को ज्यादा मौके नहीं मिले। इस बीच सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में 8 मैचो में कुल 13 विकेट राहुल तेवतिया ने क्रिकेट जगत में अपना डंका बजा दिया। यही कारण है कि राहुल तेवतिया को साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 करोड़ रुपए में ख़रीदा। राहुल तेवतिया आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं।
