Sara Ali Khan Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान के बारे में. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है. सारा अली खान का नाम आज बॉलीवुड उभरती हुई अदाकाराओं में आता है तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको सारा अली खान से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं और शुरू करते है सारा अली खान का जीवन परिचय (Sara Ali Khan Biography).
Shamita Shetty Biography – मॉडल और अभिनेत्री के अलावा इंटीरियर डिजाइनर भी हैं शमिता शेट्टी
- सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
- सारा अली खान के पिता का नाम सैफ अली खान है और वह बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता है।
- सारा अली खान की माता का नाम अमृता सिंह है. अमृता सिंह भी बॉलीवुड की अस्सी के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसस में शुमार रह चुकी हैं।
- सारा अली खान का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम इब्राहिम अली खान है।
- जब सारा अली खान 11 साल की थी, तब साल 2004 में अमृता सिंह और सैफ अली खान का तलाक हो गया था।
- बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर, सारा अली खान की सतौली मां है। करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी।
- सैफ अली खान और करीना कपूर का एक बेटा भी है, जिसका नाम तैमूर अली खान है।
- सारा अली खान ने अपना ग्रेजुएशन साल 2016 में न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से किया है।
- सारा अली खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से किया था। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे।
- सारा अली खान को केदारनाथ मूवी के लिए Filmfare Award, Screen Award और IIFA Award भी मिला था।
- फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान का वजन 96 किलो तक बढ़ गया था, हालांकि फिल्मों में आने के लिए सारा ने अपना वजन महज 4 महीनों में ही 30 किलो तक कम किया है।
- सारा अली खान अपने आप को फीट रखने के लिए नियमित वर्कआउट करती है।
Mahesh Babu Biography – तमिल सिनेमा के मोस्ट डैशिंग एक्टर हैं महेश बाबू
सारा अली खान के विवाद (Sara Ali Khan controversy)
नेपोटिज्म से शुरू हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच जब ड्रग एंगल पर पहुंची और NCB ने इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NCB ने ड्रग मामले में 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटी की सूचि बनाई थी. इन सेलिब्रिटी की सूची में सारा अली खान का नाम भी शामिल था. इस मामले को लेकर NCB ने सारा अली खान से पूछताछ भी की थी.
