mahatma-gandhi-precious-ideas
November 20, 2018

महात्मा गांधी के ये अनमोल विचार पढ़ बदल जाएंगी आपकी जिंदगी

भारत देश की आजादी में महात्मा गांधी का अतुलनीय योगदान था. महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रा आंदोलन के प्रमुख नेता थे, जो अपने अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते थे. महात्मा गांधी ने भारत देश को आजाद करवाने के लिए कई आंदोलन भी किए. 

यहां तक की वह जेल भी जा चुके हैं. देश के हर नागरिक के लिए महात्मा गांधी एक मिसाल हैं.  उनके द्वारा कहे गए कथन आज भी हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा कर देते है. महात्मा गांधी के द्वारा कहे गए अनमोल वचन आजादी के साथ हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है. जानिए महात्मा गांधी के अनमोल विचारों के बारे में.

  • जियो तो ऐसे जियो जैसे कल मरना है, लेकिन सीखो तो ऐसे सीखो जैसे आपको सदैव जीवित रहना है. 
  • मनुष्य का डर शरीर की बीमारी को नहीं उनकी आत्मा को मारता है.
  • विश्वास करना तो 1 गुण हैं, लेकिन अविश्वास दुर्बलता की जननी है.
  • जो समय को बचाते हैं, वह अपने धन को बचाते हैं, और कमाए धन के अनुसार बचाया हुआ धन भी महत्वपूर्ण.
  • आंख के बदले आंख व्यक्ति के विश्वास को पूर्ण रूप से अंधा बना देती है.
  • उस आजादी का कोई मतलब नहीं जिसमें गलती करने की आजादी शामिल ना हो.
  • प्रसन्नता एक ऐसा इत्र है जो दूसरों पर छिड़कने से उसकी कुछ बूंदें हम पर भी पड़ती है.
  • वो पहले आप पर ध्यान नहीं देंगे फिर हंसेंगे लड़ेंगे तब आप जिस जाएंगे.
  • किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उसके चरित्र से होती है.
  • आप कौई सा भी काम करें वह कम महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप कुछ करें.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *