kaun-banega-crorepati-season-10-may-start-soon-kaun-banega-crorepati-registration-information
April 5, 2018

कौन बनेगा करोड़पति: एक बार फिर बिगबी दे रहे फिर करोडपति बनने का मौका

छोटे परदे पर आने वाला सबसे पॉपुलर शो “ कौन बनेगा करोडपति “एक बार फिर आने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह , बिग बी एक बार फिर सीज़न 10 में नज़र आने वाले है। इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 10 वां सीजन जल्‍दी ही शुरू होने वाला है। शो के शुरू होने की अभी तक घोषणा नही हुई है, पर जल्द ही हो जाएगी।इस सीजन को भी अमिताभ बच्‍चन ही होस्‍ट करेंगे।

घर बैठे 1 लाख रुपये जीतने का मौका

शो शुरू होने से पहले लोगों के लिए घर बैठे जीतो जैकपॉट सवाल की शुरूआत की है, जिससे आपको हर दिन लखपति बनने का मौका मिलेगा। सूत्रों की मानें तो जैकपॉट के दौरान आप लोग घर बैठ हर दिन एक लाख रुपये तक जीत सकते हैं। इसके लिए आपको kbc-sonyliv.in वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्‍ट्रेशन के लिए इस वेवसाइट पर घर बैठै जीतो जैकपॉट ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपको अपनी ईमेल आईडी, नाम और फोन नंबर जैसी जानकारी देनी पड़ेगी।

kaun-banega-crorepati-season-10-may-start-soon-kaun-banega-crorepati-registration-information

कब हो सकती है सीजन 10 की शुरुआत –

सूत्रों की माने तो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 की शुरुआत अगस्त और सितंबर तक हो सकती है। इसके अलावा हॉट सीट पर बैठने के लिए ऑडिशन्‍स भी जल्‍दी ही शुरू कर दिए जाएंगे।

कैसे होगा KBC सीजन 10 में रजिस्‍ट्रेशन –

उससे पहले शो आपको घर बैठकर जीतने का मौका भी दे रहा है। इसके लिए आपको kbc-sonyliv.in पर जाकर Ghar Beithe Jeeto Jackpot (घर बैठे जीतो जैकपॉट) क्लिक करना होगा। सवाल का जवाब देने के बाद यूजर को नीचे दिए गए ब्लॉक्स में जानकारी देनी होगी। वहीं हॉट सीट पर बैठने का मौका पाने के लिए भी इसी साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। KBC सीजन 10 में हॉट सीट पर बैठने के लिए आपको अधिकारिक वेवसाइट kbc.sonyliv.com पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्‍ट्रेशन के लिए फॉर्म भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *