ajay devgan sonakshi Parineeti Chopra and Ajay Devgn
April 2, 2018

दबंग गर्ल संग इस एक्टर ने किया था ऐसा प्रैंक, निकलने लगे थे आंसू

आज बॉलीवुड सिंघम का बर्थडे है. वे अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. लोगों को लगता है कि अजय बहुत सीरियस हैं, लेकिन वे बिल्कुल भी सीरियस नहीं है. वे अक्सर सेट पर अपनी एक्ट्रैस या क्रूमेंबर्स के साथ मस्ती मजाक करते रहते हैं. दरअसल हालहि में सोनाक्षी सिन्हा ने अजय को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. सोनाक्षी ने बताया कि अजय ने उनके साथ भी प्रैंक खेला था. सोनाक्षी ने बताया कि अजय ने एक बार उनके साथ ऐसा मजाक किया था जैसा आज तक किसी ने नहीं किया.

सोनाक्षी के साथ किया था प्रैंक

सोनाक्षी ने बताया कि जब वे पटियाला में ‘सन ऑफ सरदार’ की शूटिंग कर रही थी. तो शूटिंग के दौरान अजय सर एक कटोरी में गाजर का हलवा लेकर आए और उन्होंने को-स्टार्स से कहा कि इसे चखि‍ए ये बहुत स्पेशल और स्वादिष्ट है.’

सोनाक्षी ने आगे कहा, ‘हालांकि कि मैं गाजर का हलवा नहीं खाती, लेकिन उनके बार-बार आग्रह करने के कारण मैंने एक चम्मच हलवा खा लिया. मुझे नहीं पता था कि वह हलवा नहीं बल्कि मिर्च का पेस्ट था. मेरे कानों से धुआं निकलने लगा और आंखों में पानी आ गया. मेरे साथ किसी ने इससे पहले इतना तीखा मजाक कभी नहीं किया.’

परिणीति भी हो चुकी हैं शिकार

ऐसा ही कुछ परिणीति चोपड़ा के साथ भी गोलमाल अगेन की शूटिंग के दौरान हुआ था. वे भी एक प्रैंक का शिकार हुई थी. परिणीति ने बताया कि एक दिन सेट पर सभी काफी सीरियस हो गए थे. तो मैं समझ नहीं पा रही थी कि आखिर हुआ क्या है. साथ ही मुझे जो सीन भी फिल्माने को कहा गया था, उसमें भी उन्हें कॉमेडी नहीं सीरियस ही बातें करनी थीं.

परिणीति बताती हैं कि मैं रोहित के पास पहुंचीं और मैंने पूछा कि ये किरदार अचानक सीरियस बातें क्यों कर रहा है. रोहित ने मुझसे चिल्लाते हुए कहा कि अब तू मुझसे पूछेगी कि किस सीन में क्या होना चाहिए. परिणीति इस बात से हैरान थीं. बाद में परिणीति को समझ आया कि सभी ने मिलकर उनके साथ गेम खेला है.यही नहीं एक दिन अजय ने श्रेयस के पीछे पटाखे लगा दिये थे और परिणीति को कहा कि अपनी जगह से हिलना मत.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *