January 30, 2018

जानिए टॉलीवुड फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रुति हासन की कुछ ख़ास बातें

श्रुति हासन बॉलीवुड टॉलीवुड,कॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री है जो न की अभिनय करती है बल्कि गायिका,संगीत रचयिता एंव डांसर भी है श्रुति हासन के पिता कमल हासन है जहाँ तक किसी भी स्टार किड्स के बारे में बात की जाए तो उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करना कोई बड़ी बात नहीं होती लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार ऐसे भी है जिन्होंने अपने माता-पिता के नाम से नहीं बल्कि खुद के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है उन्ही स्टार में से एक श्रुति हासन जो ज्यादातर दक्षिण भारतीय फिल्मो में अभिनय करती है यह बेहद्द खुबसूरत होने के साथ-साथ काफी टैलेंटेड है।

• श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 में तमिलनाडू के चैन्नई में हुआ इनके पिता कमल हासन बॉलीवुड और कॉलीवुड दोनों के ही जाने माने अभिनेता है श्रुति की माता सारिका ठाकुर वह भी बॉलीवुड की एक श्रेष्ठ अभिनत्री में रह चुकी है इसके अलावा श्रुति की एक छोटी बहन है जिसका नाम अक्षरा हासन यह भी बॉलीवुड की अस्सिटेंट डायरेक्टर है।

• श्रुति ने अपनी पढाई लेडी अदनल स्कूल से की फिर अपनी आगे की पढाई के लिए वह मुंबई में चली गई और वहां से श्रुति ने साइकोलॉजी में स्नातक किया।

• श्रुति ने अपनी सिंगिग की शुरुआत मात्र 6 साल की उम्र से ही कर दी उन्होंने अपने पिता की फिल्म तेवर मगन में अफ्ला गाना गया था इसके अलावा उनके पिता के द्वारा निर्देशित फिल्म चाची 420 में भी उन्होंने गाना गया जोकि काफी सफल रहा इसके बाद ही सिंगिंग में अपना कैरियर बनाना शुरू कर दिया और अच्छी सिंगिंग सीखने के लिए कलिफ़ोर्निया में चली गई।

• श्रुति ने बॉलीवुड में एंट्री इमरान खान के अपोजिट लक फिल्म से की हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी तभी उन्होंने अपना रुख साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ किया जहाँ पर श्रुति ने कई सुपर हिट फिल्मे की।

• बॉलीवुड फिल्मों में भी श्रुति ने कई फिल्मों में काम किया जैसे रमैया वस्तावैया,गब्बर इज बैक,वेलकम बैक रॉकी हैंडसम।

• श्रुति हासन ने अपने चेहरें को पतला करवाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

• श्रुति अलग-अलग के डांस में भी कर लेती और ख़ास करके कुचिपुड़ी डांस में माहिर है इसके अलावा यह 8 तरह की अलग-अलग भाषाएँ भी बोल सकती है।

• इन्हें गाने गाना, डांस करना,शॉपिंग करना,किताबे पढना और लिखना बेहद पंसद है।

• श्रुति हासन और राजकुमार राव की फिल्म “बहन होगी तेरी” श्रुति के बॉलीवुड फिल्मो में सबसे बुरी तरह से फ्लॉप होने वाली फिल्म थी जिसने पहले 3 दिनों में 80 लाख रूपए की कमाई भी नहीं हुई।

• श्रुति हासन अपनी एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपए लेती है और इनके पास में रेंज रोवर जैसी महंगी कार भी है।

• श्रुति हासन फिल्मों में अभिनय के अलावा कई विज्ञापन भी किए है जैसे इन्होने सिंगर एहसान लॉय के साथ एक चॉकलेट ब्रांड का विज्ञापन किया था।

• श्रुति ने काथी संदई नाम की तमिल फिल्म में गाना गया जोकि साऊथ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया था।

• श्रुति साऊथ की फिल्मों के लिए अब तक 3 बार फिल्मफेयर अवोर्ड फॉर लीडिंग एक्टर फिमेल प्राप्त कर चुकी है।

• श्रुति एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ सिंगिंग भी बेहद्द अच्छा करती है जिसके लिए उन्हें कई अवोर्ड्स भी मिले है।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *