Biography of Farhan Akhtar
January 9, 2018

फिल्म इंडस्ट्री के आल राउंडर रहने वाले फरहान अख्तर का सफ़र

भारतीय बॉलीवुड के फरहान अख्तर ऐसे व्यक्ति है जो एक निर्देशक, निर्माता के साथ-साथ एक अभिनेता और पटकथा लेखक भी है. उनके माता-पिता बॉलीवुड में होने के बावजूद भी उन्होंने उनसे मदद नहीं मागी. वह ऐसे अभिनेता है जो कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली और कई टेलीविजन शो को  होस्ट कर चुके है.

फरहान अख्तर :

Biography of Farhan Akhtar

फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था उनके पिता जावेद अख्तर  बॉलीवुड के मशहूर लेखक और कवि हैं. इनकी माँ हनी ईरानी जो कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है. उन्होंने मानस के जी कूपर स्कूल में अध्ययन किया तथा इसके बाद एच. आर कॉलेज, मुंबई से शिक्षा प्राप्त की.

17 वर्ष की उम्र में :

Biography of Farhan Akhtar

उनके माता पिता फिल्म में होने के बावजूद भी उन्होंने उनसे मदद नहीं ली और वह खुद ही 17 वर्ष की उम्र में सहायक निर्देशक बने. इसके बाद उन्होंने अपने बचपन के दोस्त रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट का निर्माण किया.

सहायक निर्देशक के रूप में :

Biography of Farhan Akhtar

फरहान अख्तर ने 1991 में सहायक निर्देशक के रूप में काम करके फिल्म लम्हे  और 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र  में निर्देशक में अपना करियर धीरे-धीरे शुरू किया था. फरहान अख्तर ने तीन वर्ष की लंम्बी दोस्ती के बाद अधुना भबानी से सन 2000 में शादी कर ली और अब उनके दो बच्चे शाक्य और अकीरा.

बॉलीवुड में पहचान :

Biography of Farhan Akhtar

 

एक बार फिर आधुनिक युवा के रूप में फरहान अख्तर ने फिल्म दिल चाहता है का  निर्देशन करा यह फिल्म सभी को अच्छी लगी और उन्हें कई प्रशंसा भी मिली व इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला. उनकी पहली निर्देशित फिल्म को उनके पिता जावेद अख्तर ने लिखा था. इसके बाद अख्तर जी ने 1986 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन का रीमेक बनाया और वह फिल्म सफल रही जिससे उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली.

अभिनय के रूप में :

Biography of Farhan Akhtar

फरहान ने निदर्शक के रूप में तो बॉलीवुड में एंट्री कर ली. इसके बाद उन्होंने अभिनय के रूप में अपनी किस्मत आजमाई उन्होंने खुद ने हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट में निर्मित सन 2008 में फिल्म रॉक ऑन से अपने अभिनय के रूप में शुरू करने के साथ उन्होंने अपनी गायकी का उपयोग भी किया.  फरहान को फिल्म रॉक ऑन के नेशनल अवार्ड भी मिला.

संवाद लिखे और अभिनय किया :

Biography of Farhan Akhtar

इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए  कुछ साल बाद फरहान ने सन 2011 में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का निर्माण किया इसके संवाद लिखे और अभिनय भी करा और इस फिल्म को सफलता मिला व सुपर हिट रही और इस फिल्म में उनको दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले. उसी वर्ष, उन्होंने फिल्म डॉन की सीक्वल, डॉन 2 का निर्देशन किया, जो आज तक उनकी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म रही.

कई हिट फिल्म :

Biography of Farhan Akhtar

उनकी बहन के निदर्शित फिल्म लक बाई चांस में भी दिखे और कई हिट फिल्म भी करी जैसे भाग मिल्खा भाग, दिल धसकने दो, कार्तिक कालिंग कार्तिक, डॉन, शादी के साइड इफेक्ट्स आदि. इसके अलावा वह टेलीविजन शो में सन 2002 में फेमिना मिस इंडिया और 2005 में नच बलिए में जज के रूप में दिखाई दिए और उसी साल एनडीटीवी इमेजिन पर एक टेलीविजन शो की मेजबानी भी करी थी.

फराहन अख्तर से जुड़े रोचक बाते :

Biography of Farhan Akhtar

फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दुबारा में फराहन ने काफी एडवेंचर किए.  लेकिन उन्हें अपनी असल जिंदगी में कॉकरोच से बहुत डर लगता है.

आमिर खान को रंग दे बसंती मिलने से पहले फराहन को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था जिसका अफ़सोस उन्हें आज भी है.

फरहान अख्तर निजी जिंदगी में बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति है.

कई ब्रांडों का भी समर्थन किया है.

फिटनेस बनाए रखने के लिए वह रोज 10 बजे तक सोना और सुबह 5 बजे उठाना होता है.

फिल्म के लिए वह कभी-कभी दिन में 6 घंटे तक वर्कआउट करते रहते है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *