Nidhi Agarwal Biography
August 17, 2021

Nidhi Agarwal Biography – जानिए निधि अग्रवाल कौन है?, सोनू सूद संग ‘तुम तो ठहरे’ में आई नजर

Nidhi Agarwal Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर निधि अग्रवाल के बारे में बात करेंगे. निधि अग्रवाल ने बॉलीवुड में फिल्म मुन्ना माइकल के साथ कदम रखा था. इस फिल्म में निधि अग्रवाल के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. बॉलीवुड फिल्म के अलावा निधि अग्रवाल कई साउथ फिल्मों और गानों में भी नजर आ चुकी है.

दोस्तों अब तक आप यह तो जान ही गए होंगे कि निधि अग्रवाल कौन है? (Who is Nidhi Agarwal) आगे इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि निधि अग्रवाल कहाँ की रहने वाली है? (Where does Nidhi Agarwal live) साथ ही निधि अग्रवाल के करियर (Nidhi Agarwal Career) और निधि अग्रवाल की लव लाइफ (Nidhi Agarwal Love Life) सहित अन्य चीजों पर भी बात करेंगे. तो चलिए शुरू करते है निधि अग्रवाल का जीवन परिचय.

Sana Khan Biography : सना खान का मॉडलिंग से लेकर अनस से निकाह का सफ़र

निधि अग्रवाल जीवनी (Nidhi Agarwal Biography)

दोस्तों निधि अग्रवाल का जन्म 17 अगस्त 1993 को तेलंगाना के हैदराबाद में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था. निधि अग्रवाल के पिता का नाम राजेश अग्रवाल है. निधि अग्रवाल की माता का नाम इंदु अग्रवाल है. निधि अग्रवाल अपने माता-पिता की एकलौती संतान है.

निधि अग्रवाल की शिक्षा (Nidhi Agarwal Education)

निधि अग्रवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा बैंगलोर के एक स्कूल से पूरी की है. इसके बाद निधि अग्रवाल ने बैंगलोर के प्रेस्टीज चर्च यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है.

Divya Agarwal Biography – कौन हैं दिव्या अग्रवाल? जिनके जलवे हैं सबसे अलग

निधि अग्रवाल का करियर (Nidhi Agarwal Career)

निधि अग्रवाल का जन्म एक बिजनेस फैमिली में हुआ था, जिसका फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. लेकिन निधि अग्रवाल को बचपन से ही अभिनय और डांस का शौक था. वह अभिनय की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती थी, इसके लिए निधि अग्रवाल ने कथक, बैली डांस सीखा.

साल 2014 में निधि अग्रवाल ने मिस दिवा और एक अन्य सौन्दर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसे जीता भी. इसके बाद निधि अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म मुन्ना माइकल के लिए ऑडिशन दिया. निधि अग्रवाल के अलावा अन्य 300 लड़कियां भी फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंची थी, लेकिन आखिर में निधि अग्रवाल को फिल्म के लिए चुना गया. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. हालांकि यह फिल्म ज्यादा नहीं चली.

Kareena Kapoor Khan Biography : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं करीना कपूर खान

इसके बाद निधि अग्रवाल ने सूर्यवंशी, इक्का, स्मार्ट शंकर और मिस्टर जानू जैसी हिट साउथ फिल्मों में काम किया. इस तरह साउथ फिल्मों निधि अग्रवाल को एक नई पहचान मिली. फिल्मों के अलावा निधि अग्रवाल अभिनेता सोनू सूद के साथ अल्ताफ राजा के पॉपुलर सॉन्ग तुम तो ठहरे परदेसी के रीमेक में भी नजर आ चुकी है.

निधि अग्रवाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है. इंस्टाग्राम पर उनके 10.8 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स है. उनके लुक्स और गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. निधि अग्रवाल का नाम साउथ इंडस्ट्री की टॉप बोल्ड एक्ट्रेस में भी लिया जाता है.

Shamita Shetty Biography – मॉडल और अभिनेत्री के अलावा इंटीरियर डिजाइनर भी हैं शमिता शेट्टी

निधि अग्रवाल का बॉयफ्रेंड (Nidhi Agarwal Boyfriend)

अगर निधि अग्रवाल की लव लाइफ (Nidhi Agarwal Love Life) की बात करें तो बता दे कि किसी समय निधि अग्रवाल का नाम भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जोड़ा गया था. दोनों की एक रेस्त्रां में लंच करते हुए तस्वीर सामने आई थी. इसके अलावा निधि अग्रवाल मैच देखने स्टेडियम भी गई थी. इसके बाद दोनों के अफेयर होने की ख़बरें सामने आने लगी थी. हालाँकि बाद में निधि अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक फोटो पोस्ट करते हुए ‘ऑल द बेस्ट ब्रो’ लिखकर इन ख़बरों को विराम दे दिया.

निधि अग्रवाल की संपत्ति (Nidhi Agarwal Property)

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निधि अग्रवाल की नेटवर्थ (Nidhi Agarwal Net worth) लगभग 15 करोड़ हो सकती है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *