Millind Gaba Biography
August 12, 2021

Millind Gaba Biography – मशहूर पंजाबी सिंगर है मिलिंद गाबा, मशहूर यूट्यूबर की बहन को कर रहे डेट

Millind Gaba Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम मशहूर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) के बारे में बात करेंगे. सिंगर होने के अलावा मिलिंद गाबा संगीत निर्देशक, संगीत लेखक और एक्टर भी है. मिलिंद गाबा ने अब तक कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों के लिए संगीत दिया है. सोशल मीडिया पर मिलिंद गाबा जबरदस्त फैन फोलोविंग है. लाखों की संख्या लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करते है. मिलिंद गाबा मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss OTT में भी नजर आए है.

तो चलिए दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मिलिंद गाबा कौन है? (Who is Millind Gaba), मिलिंद गाबा का अब तक करियर कैसा रहा है? (Millind Gaba Career) और साथ ही जानेंगे उनके गाने और उनके जीवन से जुड़ी अन्य चीजों के बारे में. तो चलिए शुरू करते हैं मिलिंद गाबा का जीवन परिचय.

Shamita Shetty Biography – मॉडल और अभिनेत्री के अलावा इंटीरियर डिजाइनर भी हैं शमिता शेट्टी

मिलिंद गाबा जीवनी (Millind Gaba Biography)

मिलिंद गाबा का जन्म 7 दिसंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था. मिलिंद गाबा के पिता का नाम जतिंदर गाबा है. मिलिंद गाबा की माता का नाम संगीता गाबा है. मिलिंद गाबा के पिता एक पंजाबी संगीत निर्देशक थे. मिलिंद गाबा के भाई का नाम राजा गाबा है. मिलिंद गाबा की बहन का नाम पल्लवी गाबा है.

मिलिंद गाबा शिक्षा (Millind Gaba Education)

मिलिंद गाबा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के वेद व्यास डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने आगे क्या शिक्षा हासिल की है, इसके बारे में फ़िलहाल हमें जानकारी नहीं है.

मिलिंद गाबा करियर (Millind Gaba Career)

मिलिंद गाबा ने अपने करियर की शुरुआत अभिनय के क्षेत्र से की थी. मिलिंद गाबा ने साल 2013 में एक पंजाबी फिल्म ‘स्टूपिड 7’ में काम किया था. इसके बाद मिलिंद गाबा ने संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया. उनके पिता खुद एक संगीत निर्देशक थे तो उन्होंने अपने बेटे की बहुत मदद की. साल 2014 में मिलिंद गाबा ने अपना पहला गाना ‘4 मेन डाउन’ गाया था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया.

Divya Agarwal Biography – कौन हैं दिव्या अग्रवाल? जिनके जलवे हैं सबसे अलग

साल 2015 में मिलिंद गाबा ने शब्बी सिंह और कमलजोत सिंह द्वारा निर्देशित ‘दारू पार्टी’ गाया. यह गाना भी लोगों को खूब पसंद आया. इस गाने से मिलिंद गाबा को पहचान मिली. इसी साल मिलिंद गाबा का एक और गाना स्वैग बेब भी रिलीज किया गया. इसके बाद मिलिंद गाबा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

मिलिंद गाबा ने मीका सिंह, गुरु रंधावा सहित कई सिंगरों के साथ काम किया है. मिलिंद गाबा ने ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘ऐसे न देख’, ‘नज़र लग जाएगी’, ‘शी डोंट नो’, ‘तेरी यारी’, ‘मैं तेरी हो गयी’, ‘जिंदगी दी पौड़ी’, ‘यार मोड़ दो’, ‘मेरी बारी’, ‘दारु पार्टी’, ‘सोहनी’, ‘भोलेनाथ’, ‘कलेश’, ‘नाम’ सहित कई सुपरहिट गाने गाए है.

मिलिंद गाबा बिग बॉस ओटीटी में (Millind Gaba in Big Boss Ott)

मिलिंद गाबा ने साल 2021 में बिग बॉस के नए सीजन बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया. इस शो में मिलिंद गाबा के अलावा शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, प्रतिक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल सहित कई सेलेब्रेटी नजर आए. इस शो के होस्ट के रूप में करण जोहर नजर आए.

Rahul Vaidya Biography – जानिए कौन है राहुल वैद्य, जुड़ चुका अलका याग्निक के बेटी के साथ है नाम

मिलिंद गाबा की कुल संपत्ति (Millind Gaba Net Worth)

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिलिंद गाबा की कुल सम्पत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए है. मिलिंद गाबा प्रत्येक गाने का 10 लाख से 25 लाख रूपये तक चार्ज करते है.

मिलिंद गाबा की गर्लफ्रेंड या पत्नी (Millind Gaba Girlfriend or Wife)

मिलिंद गाबा ने अभी तक शादी नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिलिंद गाबा कथित तौर पर प्रिया बेनीवाल के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते है. कहा जा रहा है कि प्रिया बेनीवाल मशहूर यूट्यूब सनसनी हर्ष बेनीवाल की बहन है.

Shweta Tiwari Biography – कभी 500 रु महिना थी सैलरी, दोनों शादियां नहीं चली

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *