Basavaraj Bommai Biography
July 28, 2021

Basavaraj Bommai Biography – जानिए बसवराज बोम्मई कौन है?, क्यों बनाया गया उन्हें मुख्यमंत्री

Basavaraj Bommai Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बारे में बात करेंगे. बसवराज बोम्मई से पहले बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देनी के बाद बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. खुद बीएस येदियुरप्पा ने ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए बसवराज बोम्मई का नाम सुझाया है.

दोस्तों बसवराज बोम्मई कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा नाम है. वह मुख्यमंत्री बनने से पहले बीएस येदियुरप्पा की सरकार में गृह मंत्री थे. हालांकि यह भी सच है कि कर्नाटक से बाहर बसवराज बोम्मई को कम ही लोग जानते हैं.

ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि बसवराज बोम्मई कौन है? (Who is Basavaraj Bommai?), बसवराज बोम्मई के पिता कौन है? (Who is Basavaraj Bommai’s father?), बसवराज बोम्मई का किस समुदाय (Basavaraj Bommai Religion) से आते है? और उनका अब तक का राजनीतिक सफ़र कैसा रहा है. तो दोस्तों शुरू करते हैं बसवराज बोम्मई का जीवन परिचय.

Kiren Rijiju Biography – जानिए किरेन रिजिजू कौन है?, कानून का छात्र बना कानून मंत्री

बसवराज बोम्मई जीवनी (Basavaraj Bommai Biography)

दोस्तों कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुब्बल्ली में हुआ था. बसवराज बोम्मई के पिता (Basavaraj Bommai father) का नाम एस.आर. बोम्मई है और ख़ास बात यह है कि एस.आर. बोम्मई भी किसी समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके है. बसवराज बोम्मई सदर लिंगायत समुदाय से आते हैं.

बसवराज बोम्मई की शिक्षा (Basavaraj Bommai Education)

बसवराज बोम्मई ने मकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है. शिक्षा हासिल करने के बाद बसवराज बोम्मई ने पुणे में लगभग तीन सालों तक टाटा मोटर्स में काम किया है. इसके बाद वह उद्यमी बने.

बसवराज बोम्मई को क्यों बनाया मुख्यमंत्री? (Why Basavaraj Bommai was made Chief Minister)

कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि भाजपा ने आखिर बसवराज बोम्मई को ही मुख्यमंत्री क्यों बनाया है. तो इसका जवाब यह है कि बसवराज बोम्मई सदर लिंगायत समुदाय से आते हैं. कर्नाटक की आबादी में इस समुदाय की 16-17 फीसदी आबादी है. यह समुदाय भाजपा को वोटर रहा है. येदियुरप्पा भी इसी समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के सबसे बड़े नेता भी कहे जाते हैं. ऐसे में येदियुरप्पा के इस्तीफे से इस समुदाय के लोग खुश नहीं थे. यहीं कारण है कि भाजपा ने इसी समुदाय के नेता को मुख्यमंत्री बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की. इसके अलावा बसवराज बोम्मई को उनकी शैक्षणिक योग्यता, प्रशासनिक क्षमताएं और येदियुरप्पा से करीबी का फायदा भी मिला.

Jyotiraditya Scindia Biography – 400 कमरों वाले शाही महल में रहते है सिंधिया

बसवराज बोम्मई का राजनीतिक सफ़र (Basavaraj Bommai Political Journey)

बसवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल से की थी. बसवराज बोम्मई साल 1998 और 2004 में धारवाड़ स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानपरिषद के सदस्य रह चुके है. बसवराज बोम्मई अब तक दो बार एमएलसी और तीन बार विधायक रह चुके है. उन्होंने एचडी देवेगौड़ा और रामकृष्ण हेगड़े जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ भी काम किया है.

2008 में हुए भाजपा में शामिल

बसवराज बोम्मई ने साल 2008 में भाजपा पार्टी ज्वाइन की थी. उसी साल हुए चुनाव में बसवराज बोम्मई हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने. इसके बाद साल 2013 और साल 2018 में भी बसवराज बोम्मई इसी सीट से विधायक चुने गए. भाजपा में आने के बाद बसवराज बोम्मई का कद तेजी से बड़ा. वह बीएस येदियुरप्पा की सरकार में गृह मंत्री भी बने और अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए है.

Asaduddin Owaisi Biography – कौन है असदुद्दीन ओवैसी, जानिए परिवार और उनका राजनीतिक इतिहास

बसवराज बोम्मई का परिवार (Basavaraj Bommai Family)

बसवराज बोम्मई के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. बसवराज बोम्मई की पत्नी (basavaraj bommai wife) का नाम चेनम्मा है. बसवराज बोम्मई की पत्नी हाउस वाइफ है. बसवराज बोम्मई और चेनम्मा के दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है.

बसवराज बोम्मई की संपत्ति (Basavaraj Bommai net worth)

एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार बसवराज बोम्मई की नेटवर्थ लगभग 4 करोड़ रुपए के करीब है.

B S Yediyurappa : कर्नाटक की राजनीति का अहम हिस्सा बी एस येदियुरप्पा

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *